suvichar
✕

Call Me Bae Trailer : कमाल के डायलॉग्स से लेकर मजेदार चुटकुलों तक, प्राइम वीडियो का नया सीरीज है धमाल!

Updated: गुरुवार, 22 अगस्त 2024 (13:16 IST)
Call Me Bae : 'कॉल मी बे' प्राइम वीडियो पर मच अवेटेड शो में से एक है, जिसमें जबरदस्त कमेंट्री, मजेदार डायलॉग्स और बोल्ड ह्यूमर है। ऐसे में हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर से सीरीज की एक झलक देखने को मिली, जो एक वाइल्ड राइड का वादा करती है, जिसमें रिलेट करने वाले किरदार, सरप्राइजिंग ट्विस्ट और बहुत सारी मस्ती होगी। 
 
जैसे-जैसे ट्रेलर में आगे बढ़ते हैं, अनन्या पांडे को अपने रूप में देखकर हम भी उनके साथ हंसते हैं, खास तौर पर तब जब वो अपनी जिंदगी के उतार-चढ़ाव का सामना करती हैं। चाहे वो बंपी ऑटो रिक्शा राइड ले रही हो, व्हाइट ब्रेड के बारे में कंप्लेन कर रही हों, या फिर जॉब इंटरव्यू में होशियारी से जवाब दे रही हों, बे की तेज जबां और ऑनेस्ट ओपिनियन जरूर ऑडियंस के साथ कनेक्ट करने वाली है।
 
ट्रेलर से कुछ डायलॉग्स जो हमें मुस्कुराने पर मजबूर कर देते हैं:
 
मिडल क्लास तो अपग्रेड होगा, मैम 
एक स्टैंडआउट लाइन तब आती है जब सायरा (मुस्कान जाफरी) बे से कहती है, 'मिडल क्लास तो अपग्रेड होगा, मैम,' जब अनन्या का कार्ड एक 5 स्टार होटल में डिक्लाइन हो जाता हैं। ट्रेलर बहुत ही अनपेक्षित है और यह अनफ़िल्टर्ड इंटेलिजेंस और ह्यूमर के साथ शुरू होता है, जो ये क्लियर कर देता है कि अनन्या पांडे सीरीज़ में बेहद अहम होने वाली है।
 
इसमें सीटबेल्ट नहीं होते क्या?
एक अन्य मजेदार पल में, बे जो मुस्कान से पूछती है कि ऑटो-रिक्शा कैसे काम करता है, और ऐसा व्यवहार करती है जैसे वह पूरी तरह से पैसेंजरों की राजकुमारी हो। अनन्या का सीटबेल्ट के ना होने के बारे में डेडपैन डिलीवरी बिल्कुल स्पॉट ऑन और हंसाने वाला है। हम सभी उस स्थिति से गुजरे हैं, मुंबई की अस्त-व्यस्त सड़कों पर यात्रा करते हुए, यह सवाल करते हुए कि क्या हम इस सफर में सुरक्षित बच पाएंगे।
 
वैसे तो न्यूज चैनल हमारे लिए काम करते है लेकिन मैंने जर्नलिज्म की पढ़ाई की है
बे, जो एक विशेषाधिकार प्राप्त करने वाले बैकग्राउंड से आती है, अपनी प्रोटेक्शन वाली लाइफ के बारे में मजाक उड़ाने से नहीं डरती। एक मज़ेदार मोड़ में, बे ने बहुत ही सटीक ढंग से बताया कि कैसे सोशल मीडिया एक तरह की जर्नलिज्म है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

आपकी मजबूरी जहां शुरू होती है वहां तक पहुंचना ही हमारा सपना है!
ट्रेलर में एक बेहद मजेदार पल तब आता है, जब बे बिल्डिंग के वॉचमैन से कहती है, "मजबूरियो से में गुजार रही हूं भईया।" और इसपर वॉचमैन का ह्यूमर से भरा जवाब हमे हंसने पर मजबूर कर देता है: "आपकी मजबूरी जहां शुरू होती है वहां तक पहुंचना ही हमारा सपना है!" और इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए हद्द तो तब हो जाती है जब अनन्या का जवाब आता है, "क्या मैंने ये पहले भी सुना है?" बे का ह्यूमर शार्प, सेल्फ-अवॉर्ड, और बिल्कुल सही है, जो एक ऐसी सीरीज का सेटअप कर रहा है, जिसमें सिर्फ फन ही नहीं, बल्कि मुखर और ह्यूमर से भरा हुआ है!
 
ये कुछ मज़ेदार डायलॉग्स हैं जो हमें मिले हैं, और हम इंतज़ार नहीं कर सकते, दुनिया में गोता लगाने और वाइल्ड राइड का मजा लेने के लिए। कॉल मी बे धर्माटिक एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूसेड है, जिसके एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा हैं। इस सीरीज को इशिता मोइत्रा, समीना मोटलेकर और रोहित नायर ने लिखा है और कोलिन डी’कुन्हा ने डायरेक्ट किया है।
 
आठ एपिसोड वाली इस सीरीज को इशिता मोइत्रा, समीना मोटलेकर और रोहित नायर ने लिखा है। इसे करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। कॉल मी बे का प्रीमियर 6 सितंबर, 2024 को भारत में और दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में एक्सक्लूसिव तौर से प्राइम वीडियो पर होगा।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

‘गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट’ का पहला गाना ‘कर मेहनत’ इस दिन होगा रिलीज, सोनू निगम की आवाज जीत लेगी दिल

हमारे घर पर गोलियां चल रही हैं, 'बिग बॉस 20' में छलका रोहित शेट्टी का दर्द

'मेरा दिल टूट गया', मुंबई में शो के बीच शिल्पा राव के साथ हुआ ऐसा बर्ताव, छलका दर्द

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी ने लगाई लवप्रीत की क्लास, पूछा- कैसा चल रहा है मसाज पार्लर?

'पड़ोसी के बम से तेज फटना चाहिए अपना बम.' KBC के मंच पर अमिताभ बच्चन ने सुनाया बचपन का दिवाली किस्सा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख