biodatamaker
✕

अमिताभ बच्चन का जया बच्चन के जन्मदिन पर स्पेशल ब्लॉग

Published: सोमवार, 9 अप्रैल 2018 (17:43 IST)
लीजेंड एक्ट्रेस जया बच्चन का आज (9 अप्रैल) अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं। बच्चन परिवार और अपने समय की यह बेहतरीन अदाकारा अपने बच्चों और पति के साथ अपना बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर अमिताभ बच्चन ने अपनी प्यारी पत्नी और बच्चों का एक पिक्चर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। 
 
ट्विटर पर बहुत एक्टिव रहने वाले अमिताभ बच्चन ने इस बार अपने ब्लॉग पर यह पोस्ट शेयर किया है। जया भादुड़ी बच्चन के जन्मदिन पर उन्होंने एक पिक्चर पोस्ट किया जिसमें उनके बच्चे अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन नंदा, जया बच्चन को प्यार से गले लगा रहे हैं। इस पोस्ट पर अमिताभ ने कैप्शन लिखा- 'आधी रात के समय ग्रीटिंग्स और विशेज और कॉल और मिठाई का सिलसिला, प्यार और साथ की भेंट और महिला का 70वें में स्वागत चल रहा था।' 
 
अमिताभ ने अपने ब्लॉग में आगे यह लिखा- 'वे पत्नी और मां हैं... और वे अपनी 'प्रोग्रेस रिपोर्ट' के साथ होंगी। फिलिंग्स और प्यार को आगे बढ़ाया... विशेष दिन का आभार और सभी के साथ याद रखने लायक समय बिताना...!' 

 
इस खूबसूरत पोस्ट से सभी का दिल खुश हो गया है। उनके फैंस को अमिताभ के ब्लॉग पर यह नया पोस्ट बहुत अच्छा लगा है। सोशल मीडिया पर भी जया बच्चन को उनके जन्मदिन पर बधाई देने वालों की तादाद बहुत ज्यादा है। 
 
चुलबुली एक्ट्रेस जया भादुड़ी बच्चन को उनके 70वें जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं...! 

Show comments

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख