biodatamaker
✕

अस्पताल में अमिताभ बच्चन को सता रही पिता की याद, इस तरह कटती हैं सूनी रातें

Updated: सोमवार, 27 जुलाई 2020 (12:17 IST)
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन मुंबई के नानावटी अस्पताल में कोरोना वायरस का इलाज करवा रहे हैं। अस्पताल में भर्ती अमिताभ आए दिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस से अपना हाल ए दिल बयां करते हैं। हाल ही में बिग बी ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि अस्पताल में उन्हें अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की याद सता रही है।
 
अमिताभ ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अमिताभ बच्चन बैठे हुए हैं और पिता की कविता पढ़ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने ‍लिखा, 'बाबूजी की कविता के कुछ पल। वो इसी तरह गाया करते थे कवि सम्मेलनों में। अस्पताल के अकेले पन में उनकी बहुत याद आती है, और उन्हीं के शब्दों से अपनी सूनी रातों को आबाद करता हूं।'
 
अमिताभ बच्चन का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है और फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अमिताभ कई बार अपने पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर चुके हैं।
 
बता दें कि जया को छोड़ बच्चन फैमिली में सभी कोरोना की मार झेल रहे हैं। अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और नन्ही आराध्या भी कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं अमिताभ बच्चन के घर से अब बीएमसी ने कंटेनमेंट जोन का बोर्ड हटा दिया है। हालांकि अभी अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के तीन और सदस्य अस्पताल में ही भर्ती हैं।
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख