Daily Horoscope
✕

वादी-ए-कश्मीर में अमिताभ बच्चन-हेमा मालिनी

Updated: शनिवार, 9 सितम्बर 2017 (14:04 IST)
अमिताभ बच्चन और ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी ने 'वादी-ए-कश्मीर' नाम की एक शॉर्ट फिल्म की शूटिंग की है जिसमें एकता का संदेश है। ये मशहूर हस्तियां कश्मीर की घाटी के बीच प्रेम फैलाने के काम को प्रोत्साहित कर रहे हैं।  
 
देश के बहनों और भाइयों के प्रति अपना प्यार बढ़ाते हुए, अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी वीडियो की शुरुआत और अंत में दिखाई देते हैं, जिसमें वे घाटी में प्रेम और एकता फैलाने की बात करते हैं। लोकप्रिय फिल्म निर्माता प्रदीप सरकार द्वारा निर्देशित इस वीडियो का कंसेप्ट प्रवीण केनेथ का है। संगीत शंकर-एहसान-लॉय द्वारा रचित है और गाया शंकर महादेवन ने है। गीत को गीतकार गुलजार द्वारा लिखा गया है। 
 
निर्देशक प्रदीप सरकार ने शूटिंग अनुभव शेयर करते हुए बताया कि यह कश्मीर का उनका पहला टूर था, जो कि उन्होंने फिल्म शूट करने के लिए ही ‍किया था। 62 वर्ष की उम्र में भी प्यार हो सकता है जो उन्हें कश्मीर से हुआ। उन्होंने यहां से एक जुड़ाव महसूस किया। स्थानीय लोगों के प्यार की भी उन्होंने सराहना की। प्रदीप एक बार फिर यहां शूट के लिए आना चाहते हैं ताकि वे इसे थोड़ा और बेहतर जान पाएं। 
 
इस शानदार वीडियो में कश्मीर और देश के लोगों के बीच प्रेम दर्शाया गया है, जो वाकई काबिल-ए-तारीफ है। 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख