biodatamaker
✕

सिगरेट को लेकर पिता सुनील दत्त से मार खा चुके हैं संजय दत्त

Updated: शनिवार, 9 सितम्बर 2017 (13:50 IST)
संजय दत्त ने हाल ही में अपने नशे की लत के बारे में बात की और बताया कि किस तरह वह इससे बाहर निकलने में सफल रहे। इस साल की शुरुआत में उन्होंने शराब पीना छोड़ दिया था, लेकिन धूम्रपान की आदत से वे अब तक बाहर नहीं निकल पाए हैं। 
 
संजय दत्त ने बताया कि उनके पिता सुनील दत्त ने उन्हें पीटा था। उनके पिता ने उन्हें बाथरूम में सिगरेट पीते पकड़ा था। इस घटना को याद करते हुए अभिनेता ने माना कि उन्हें सिगरेट छोड़ने की जरुरत है।
 
संजय दत्त ने अपने घर के माहौल के बारे में बताते हुए कहा कि उनके पिता उनकी बहनों प्रिया दत्त और नम्रता दत्त के साथ भी एक-सा व्यवहार करते थे। संजय की इसी सीख के चलते वे जब जेल में थे तब किसी ऐसे कैदी से बात नहीं करते थे जिसने का बलात्कार किया हो। संजय के मुताबिक महिलाएं दुर्गा और लक्ष्मी के रूप होती है। 
 
संजय की इसी भावना उनकी आने वाली फिल्म 'भूमि' में दिखाया गया है। यह फिल्म एक अपराधी द्वारा उनकी बेटी का शोषण करने के बाद एक पिता के संघर्ष के बारे में है। संजय ने स्वीकार किया कि फिल्म एक अच्छा संदेश देती है और वह इस फिल्म का हिस्सा बनने में बहुत खुश हैं।  
 
संजय दत्त की एक बेटी त्रिशाला और जुड़वा बच्चों इक्रा और शाहरान के पिता हैं। वे स्ट्रिक्ट पेरेंट नहीं हैं लेकिन उनकी गलत बातों में वे साथ देना पसंद नहीं करते। संजय की फिल्म 'भूमि' फिल्म 22 सितंबर को रिलीज़ होगी।

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख