Daily Horoscope
✕

रेस 3 में सलमान खान के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा

Updated: शनिवार, 9 सितम्बर 2017 (13:03 IST)
रेस 3 के निर्माता रमेश तौरानी ने सलमान खान को इस फिल्म में साइन करने के साथ संकेत दिए थे कि फिल्म में एक युवा हीरो को भी लिया जाएगा। आखिरकार तलाश खत्म हुई और सिद्धार्थ मल्होत्रा को फिल्म में लिए जाने की चर्चा है। 
 
सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों रेस 3 से जुड़े लोगों ने सिद्धार्थ मल्होत्रा से मुलाकात की। फिल्म की स्क्रिप्ट उन्हें सुनाई गई और सिद्धार्थ फिल्म में अभिनय करने के लिए मान गए। 
 
सिद्धार्थ को फाइनल करने के पहले कुछ और युवा कलाकारों के नाम पर भी विचार किया गया था, लेकिन 'अ जेंटलमैन' में सिद्धार्थ ने शानदार एक्शन सीक्वेंस किए थे, इसलिए उन्हें रेस 3 के लिए चुन लिया गया। 
 
रेस 3 एक स्टाइलिश फिल्म होगी जिसमें कई हैरतअंगेज स्टंट सीन भी होंगे। फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि सिद्धार्थ एक्शन सीन करने में माहिर हैं लिहाजा उन्हें चुना गया है। 
 
सलमान खान और जैकलीन के साथ अब फिल्म से सिद्धार्थ भी जुड़ गए हैं। फिल्म में दो हीरोइनों को और जोड़ा जा सकता है। गौरतलब है कि इस फिल्म में सलमान का किरदार ग्रे शेड्स लिए हुए है और इस तरह का रोल सलमान पहली बार कर रहे हैं। 

Show comments

आमिर खान और फरहान अख्तर ने मिलाया हाथ, लॉन्च करेंगे नया माइक्रोड्रामा प्लेटफॉर्म, मोबाइल पर मिलेगा प्रीमियम एंटरटेनमेंट

अमिताभ बच्चन की बिगड़ी तबीयत, KBC 18 की शूटिंग पर लगा ब्रेक, जानिए कब से देख पाएंगे नए एपिसोड?

दिवाली लुक बना करीना कपूर के लिए मुसीबत! कुरान की आयत वाला हार पहनने पर मिला लीगल नोटिस

जब खेतों से जागेगा खौफनाक रहस्य, जैकी श्रॉफ की 'काली खेती' का डरावना ट्रेलर हुआ रिलीज

स्त्री' के बिट्टू अपारशक्ति खुराना बने खूंखार विलेन, 'गन मास्टर G9' में दिखा खतरनाक अवतार, दमदार अंदाज से मचाएंगे तहलका

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख