ramcharitmanas
✕

सेलुलॉइड का अचानक घटा आकर्षण, अब सब डिजिटल है : बच्चन

Updated: रविवार, 1 अप्रैल 2018 (22:37 IST)
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने डिजिटल जगत में माध्यम के रूप में ‘फिल्म’ (सेलुलॉइड ) का महत्व खत्म होने पर चिंता जाहिर  की है। बच्चन (75) ने मशहूर फिल्मकार क्रिस्टोफर नोलन से कल यहां मुलाकात कर फिल्म संरक्षण और पुनर्नवीकरण पर चर्चा की।

उन्होंने कहा  कि इस कार्य पर गंभीरता से विचार होना चाहिए और विश्वभर के फिल्म उद्योग के लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह इस माध्यम को  बचाने के लिए एक साथ आएं। फिल्म संरक्षण और पुनर्नवीकरण के कार्य को प्रोत्साहन देने के लिए नोलन विजुअल आर्टिस्ट टासिटा डीन के साथ  तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आए हैं।

बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'सिनेमा जगत की कई प्रसिद्ध हस्तियां यहां फिल्म संपदा और उसके  संरक्षण के महत्त्व को निर्धारित करने और उस पर चर्चा करने के लिए एकत्रित हुई हैं। फिल्म शब्द ने अचानक अपना आकर्षण खो दिया है,  क्योंकि अब फिल्मों को फिल्म (सेलुलॉइड) पर फिल्माने की कोई जरूरत नहीं पड़ती। अब सब कुछ डिजिटल है। उन्होंने कहा कि सेलुलॉइड फिल्म  'मूल प्रारूप' है और उसे कारोबार में वापस लाना जरूरी है। (भाषा) 

Show comments

Daler Mehndi Controversy: नशे के आरोप पर अनुपम खेर ने मंत्री को लताड़ा, बॉलीवुड सितारे उतरे समर्थन में

सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर का महासंग्राम: जब एक साथ टकराएंगी रोमांस, खेल और हॉरर की 10 फिल्में

पहला प्यार दूसरी बार मूवी प्रिव्यू: दोस्ती, ड्रामा और दिल का री-यूनियन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा, दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अलर्ट पर बॉलीवुड, सलमान-अक्षय के घरों में बुलेटप्रूफ ग्लास लगाने का काम शुरू

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख