dharma sangrah
✕

अमिताभ बच्चन के चारों बंगले सील, कोरोना प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित

Updated: रविवार, 12 जुलाई 2020 (19:28 IST)
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार से पूरे परिवार के तीन बार टेस्ट हुए हैं। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित चारों बंगले को सील कर दिया है।

 
बीएमसी द्वारा चारों बंगले को कोरोना प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। बीएमसी की टीम बंगले की जांच कर रही है। बच्चन परिवार के चार बंगले- जलसा, प्रतीक्षा, जनक और वत्स को कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है और उन्हें सील कर दिया गया है।
 
बीएमसी ने सभी बंगलों में मौजूद स्टाफ को डिसइन्फेक्ट किया है और बाकी जरूरी इंस्पेक्शन भी किए गए हैं। चारों बंगलों में मेडिकल टीम भी मौजूद है और सभी बंगलों के स्टाफ को स्क्रीन भी किया गया है।
 
अमिताभ के घर पर काम करने वाले 28 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। ये लोग बच्चन परिवार के सीधे संपर्क में आए थे। हाई रिस्क कॉन्टैक्ट होने की वजह से इन सभी को जलसा और जनक में क्वारंटीन किया गया है। कुल 54 कर्मचारी हैं, जिनमें से 26 कर्मचारी लो रिस्क कन्टैक्ट में थे, इसलिए उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है।

खबरों के अनुसार बच्चन परिवार से जुड़े सूत्रों की मानें तो संभवत: अभिषेक के बाहर जाने के कारण कोरोना परिवार तक पहुंचा है। क्योंकि वे ही कुछ दिनों से अपनी वेब सीरीज की डबिंग के लिए स्टूडियो जा रहे थे। जबकि अमिताभ लॉकडाउन लगने के बाद से घर बाहर नहीं निकले। 
 
बताया जा रहा कि स्टूडियो में किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद अभिषेक पॉजिटिव हुए और फिर उनसे अमिताभ को भी संक्रमण हुआ होगा। यह जानकारी सामने आने के बाद साउंड एंड डबिंग स्टूडियो आने वाले सभी लोगों को ट्रेस किया जा रहा है।
 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख