dharma sangrah
✕

कठुआ कांड पर क्या बोले अमिताभ बच्चन

Updated: शनिवार, 21 अप्रैल 2018 (15:20 IST)
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी मुहिम से जुड़े अमिताभ बच्चन ने कठुआ कांड पर अपना रिएक्शन दिया है। अमिताभ बच्चन की नई फिल्म 102 नॉट आउट के गाने बडुंबा के रिलीज़ के दौरान पत्रकारो से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने विचार रखे। 
 
अमिताभ बच्चन से जब कठुआ केस के बारे में पूछा तो उन्होंने साफ शब्दों में और दुखी मन से कहा कि, "इस बात पर मैं क्या कहूं बहुत घिन आती है सुन कर।"
 
अमिताभ बच्चन की फिल्म 102 नॉट आउट के गाने बडुंबा के साथ पहली बार अमिताभ ने गाने को कंपोज़ भी किया है और गाया भी है। 
 
फिल्म के इस गाने में आपको अमिताभ और ऋषि कपूर दोनों की आवाज़ें सुनने और इन दोनों के डांस भी देखने को मिलेगा। ये गाना अमिताभ ने लगभग 4-5 दिन की मेहनत के बाद कंपोज़ किया और गाया है। इस गाने में अमिताभ बच्चन ज़ुंबा डांस करते दिखेंगे। 
 
इस बारे में उन्होंने वेब दुनिया संवाददाता रूना आशीष के बताया कि "उन्होंने वही किया जो कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने करने को कहा था। हालांकि ज़ुंबा डांस बहुत जोश-खरोश वाला डांस है और इसे करने में मेरी हालत खराब हो गई। डांस कर लेने के बाद हाथ पांव में बहुत दर्द हुआ। मैंने बहुत मनाया भी गणेश को कि वो ज़रा आसान सी स्टेप्स ही दें।' 
 
कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने मज़ाक में जवाब देते हुए कहा कि बच्चन साहब मुझे रोज बदाम और काजू भेजते थे, लेकिन उन्होंने बहुत मेहनत से ज़ुंबा किया है।"
 
ये फिल्म 4 मई को रिलीज़ हो रही है।  फिल्म मेँ अमिताभ एक ज़िंदादिल 102 साल के ऐसे पिता बने हैं जो अपने बोरिंग 75 साल को बेटे ऋषि कपूर को वृद्धाश्रम में भेजना चाहते हैं। 
लेखक के बारे में
रूना आशीष
रुना आशीष भूतड़ा को बतौर पत्रकार मीडिया इंडस्ट्री में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह आज तक, जी न्यूज, न्यूज नेशन, टीवी9, फर्स्ट पोस्ट और बीबीसी जैसे मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुकी है। वर्तमान में रुना वेबदुनिया के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कार्यक्रमों की वीडियो रिपोर्ट और.... और पढ़ें

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख