मंगलवार, 8 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. amid divorce rumours ranveer singh shares romantic photo with deepika padukone
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: सोमवार, 10 जुलाई 2023 (15:31 IST)

तलाक की खबरों के बीच रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, फैंस को कहा धन्यवाद

Ranveer Singh Deepika Padukone Romantic Photos
Ranveer Singh Deepika Padukone Romantic Photos: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों की रोमांटिक बॉन्डिंग को फैंस खूब पसंद करते हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के तलाक की अफवाह वायरल हो रही थी। इन अफवाहों को तब हवा मिली जब दीपिका ने अपने पति रणवीर को को सोशल मीडिया पर बर्थडे विश नहीं किया।
 
लेकिन अब रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण संग एक रोमांटिक तस्वीर शेयर करके इन अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया है। रणवीर ने दीपिका संग एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में दोनों एक शिप की खिड़की से बाहर झांकते दिख रहे हैं। 
 
इस तस्वीर के साथ रणवीर ने अपने बर्थडे पर मिली शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद किया है। उन्होंने लिखा, 'सभी का बहुत बहुत शुक्रिया इतनी प्यारी बर्थडे विशेज के लिए।'
 
रणवीर सिंह 6 जुलाई को 38 साल के हो गए है। रणवीर ने दीपिका पादुकोण के साथ अलीबाग में अपना स्पेशल डे सेलिब्रेट किया। बताया जा रहा है कि दोनों ने करीब एक हफ्ता अपने अलीबाग वाले बंगले पर बिताया। अब यह कपल वापस मुंबई लौट चुका है। 
 
बता दें कि दीपिका ने सोशल मीडिया पर रणवीर को बर्थडे विश नहीं किया था। इसके बाद लोग कहने लगे थे कि दोनों का तलाक होने वाला है। हालांकि दीपिका ने कुछ दिनों बाद रणवीर के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर खबरों का खंडन कर दिया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
तृप्ति डिमरी और एमी विर्क संग नजर आएंगे विक्की कौशल, इस दिन रिलीज होगी फिल्म