Daily Horoscope
✕

अमीषा पटेल का दावा, सकीना करने वाली थीं विलेन का खात्मा, निर्देशक ने बिना बताए बदल दिया था गदर 2 का क्लाइमैक्स

Updated: बुधवार, 20 नवंबर 2024 (14:47 IST)
साल 2023 में रिलीज हुई 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में सनी देओल एक बार फिर तारा सिंह और अमीषा पटेल सकीना के किरदार में नजर आई थीं। इस फिल्म की रिलीज के बाद अमीषा पटेल ने निर्देशन अनिल शर्मा नो लेकर कई बयान दिए थे। 
 
अमीषा पटेल ने गदर 2 के प्रमोशन के दौरान और रिलीज के बाद अनिल शर्मा के साथ अपने मतभेदों के बारे में संकेत दिए थे। अब अमीषा ने 'गदर 2' के क्लाइमैक्स को लेकर खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने दावा किया कि फिल्म का क्लाइमेक्स उन्हें बीना बताए बदल दिया था।
 
एक्स अकाउंट पर अमीषा पटेल के फैन ने एक यूट्यूब लिंक शेयर किया, जिसमें दावा किया गया कि अनिल शर्मा ने फिल्म के शुरुआती क्लाइमैक्स में अमीषा पटेल को विलेन को मारते हुए दिखाने का प्लान था, लेकिन उन्होंने बेटे उत्कर्ष शर्मा को हाइलाइट करने के लिए आखिरी समय में क्लाइमैक्स में बदलाव कर दिया था।
 
फैन ने अमीषा पटेल को टैग करते हुए लिखा, 'हम जानना चाहते हैं कि क्या यह सच है?' इस पर एक्ट्रेस ने लिखा, हां, डायरेक्टर ने सकीना को बताया था कि वह विलेन को मारेगी, लेकिन क्लाइमैक्स की शूटिंग मेरी जानकारी के बिना हुई।
 
उन्होंने लिखा, फैर जो बीत गया सो बीत गया, अनिल जी परिवार का हिस्सा हैं और उन्हें इस बात की जानकारी है और मुझे यकीन है कि अब उन्हें भी बुरा लग रहा होगा। गदर 2 ने पहले ही इतिहास रच दिया है। अब आगे बढ़ने का समय है।
 
इससे पहले एक इंटरव्यू में अमीषा पटेल ने बताया था कि उन्होंने और सनी देओल ने 'गदर 2' में कुछ बदलाव किए थे। एक्ट्रेस ने यह भी दावा किया था कि उन्होंने फिल्म के कुछ हिस्से डायरेक्ट भी किए। शूटिंग के दौरान ज्यादातर समय मैं अनिल शर्मा से बात नहीं करती थी। मुझे जो कुछ भी बताना होता था, वो मुझे उनके असिस्टेंट डायरेक्टर्स के माध्यम ही बताया जाता था। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख