• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Amala Paul announces her pregnancy with Jagat Desai after two months of wedding
Last Modified: गुरुवार, 4 जनवरी 2024 (12:07 IST)

Amala Paul ने शादी के 2 महीने बाद की प्रेग्नेंसी की घोषणा, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

जगत देसाई के साथ अमाला की ये दूसरी शादी इससे पहले एएल विजय के साथ एक्ट्रेस की शादी तीन साल तक चली थी

Amala Paul announces her pregnancy with Jagat Desai after two months of wedding - Amala Paul announces her pregnancy with Jagat Desai after two months of wedding
  • अमाला और जगत ने नवंबर 2023 में रचाई थी शादी
  • शादी के दो महीने के बाद एक्ट्रेस मां बनने वाली है
  • जगत के साथ अमाला की ये दूसरी शादी है
Amala Paul Pregnancy:  साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल बीते साल 5 नवंबर को अपने बॉयफ्रेंड जगत देसाई के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। दोनों ने गोवा मेंअपने करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी रचाई थी। वहीं अब शादी के दो महीने बाद अमाला ने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amala Paul (@amalapaul)

अमाला पॉल और जगत देसाई ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है जिसमें अमाला अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।
 
पहली तस्वीर में अमाला अपने पति के दिल से बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं। ये एक एडिटेड तस्वीर है। दूसरी तस्वीर में अमाला अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं और जगत उनके पेट पर हाथ रखकर पीछे की तरफ खड़े हैं। तीसरी तस्वीर में कपल समंदर किनारे खड़े दिख रही है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amala Paul (@amalapaul)

तस्वीरों में अमाला रेड कलर के को-आर्ड सेट में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। तस्वीरों के साथ कपल ने लिखा, 'अब मुझे पता है कि आपके साथ 1+1=3 है!'
 
बता दें कि अमाला और जगत ने 5 नवंबर 2023 को शादी रचाई थी। यह अमाला की दूसरी शादी है। इससे पहले एक्ट्रेस ने  निर्देशक एएल विजय से साल 2014 में शादी की थी। हालांकि, उनके रिश्ते में खटास आ गई थी और 2016 में उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी थी। दोनों का 2017 में तलाक हो गया था। 
 
ये भी पढ़ें
'शास्त्री विरुद्ध शास्त्री' को नेटफ्लिक्स पर मिल रहा जमकर प्यार, परेश रावल ने जताया आभार