• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Mumbai Police made people aware against cyber bullying in a unique way with Kho Gaye Hum Kahan
Last Modified: बुधवार, 3 जनवरी 2024 (16:43 IST)

'खो गए हम कहां' के साथ मुंबई पुलिस ने किया लोगों को जागरुक

मुंबई पुलिस ने साइबर बुलिंग के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए फिल्म के टाइटल का दिलचस्प तरीके से किया इस्तेमाल

Mumbai Police made people aware against cyber bullying in a unique way with Kho Gaye Hum Kahan - Mumbai Police made people aware against cyber bullying in a unique way with Kho Gaye Hum Kahan
  • फिल्म के टाइटल के साथ मुंबई पुलिस ने दिया खास मैसेज
  • पुलिस ने साइबर बुलिंग के खिलाफ लोगों को किया जागरुक 
  • खो गए हम कहां का निर्देशन अर्जुन वरैन सिंह ने किया हैं
Film Kho Gaye Hum Kahan: एक्सेल एंटरटेनमेंट की 'खो गए हम कहां' आखिरकार रिलीज हो चुकी है। यह आज की पीढ़ी के युवाओं के लिए एक बेहद रिलेटेबल विषय लेकर आई है। सिद्धांत चतुवेर्दी, अनन्या पांडे और आदर्श गौरव स्टारर यह फिल्म सोशल मीडिया की दुनिया के बारे में बात करती है और यह इस पीढ़ी के युवाओं के जीवन को कैसे प्रभावित करती है। 
 
फिल्म ने वास्तव में दर्शकों के एक बड़े सेक्शन को प्रभावित किया है, इसने मुंबई पुलिस का भी ध्यान खींचा है, जिन्होंने दर्शकों के बीच साइबर बुलिंग के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए फिल्म के टाइटल का दिलचस्प तरीके से इस्तेमाल किया है।
 
मुंबई पुलिस ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की, जिसमें लिखा है, 'खो गए हम यहां' जब हम साइबर बुलिंग में शामिल होते हैं।' उन्होंने आगे कैप्शन में लिखा, 'साइबर बुलिंग कोई हंसने वाला मामला नहीं है।'
मुंबई पुलिस ने लिखा, किसी भी प्रकार की ट्रोलिंग की कड़ी निंदा की जाती है और यह एक दंडनीय अपराध है। राइट-टू फ्री सपीच का अधिकार आपको राइट-टू हेट स्पीच देने का अधिकार नहीं देता-दूसरों के अधिकारों का उल्लंघन किए बिना अपने अधिकारों का इस्तेमाल करें। 
 
'खो गए हम कहां' का निर्देशन डेब्यूटेंट निर्देशक अर्जुन वरैन सिंह ने किया हैं, जिसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने टाइगर बेबी की रीमा कागती और जोया अख्तर के सहयोग से बनाया है। फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।
 
ये भी पढ़ें
'श्रीमद रामायण' में राजा दशरथ का किरदार निभा रहे आरव चौधरी, बोले- यह बहुत बड़ी जिम्मेवारी