Hanuman Chalisa
✕

Allu Arjun को महंगा पड़ा दोस्त के लिए चुनाव प्रचार करना, पुलिस ने दर्ज किया केस

अल्लू अर्जुन के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज

Updated: रविवार, 12 मई 2024 (12:18 IST)
Case registered against Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। अल्लू जहां भी जाते हैं उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस का हुजूम लग जाता है। इस बार अल्लू अर्जुन अपने फैंस की वजह से कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। 
 
दरअसल, अल्लू अुर्जन 11 मई को आंध्र प्रदेश के नंदयाल में अपने दोस्त और वाईएसआरसीपी विधायक रवि चंद्र किशोर रेड्डी के घर पहुंचे थे। अल्लू ने अपने दोस्त के लिए चुनाव प्रचार भी किया है। इस दौरान अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में लोग जमा हो गए। 
 
लोगों का हुजूम उमड़ने के बाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अल्लू के दोस्त विधायक रवि नांद्याल सीट से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हीं के सर्मन में अल्लू अर्जुन उनके घर पहुंचे थे। 
 
अल्लू अर्जुन के आने के बाद विधायक के घर के बाहर भारी तादाद में लोग जमा हो गए। उन्होंने विधायक की बालकनी में आकर फैंस का अभिवादन भी किया। इस मौके पर शिल्पा रवि और उनका परिवार भी एक्टर के साथ था।
 
बता दें कि चुनावों के मद्देनजर धारा 144 लागू है जिसमें बिना अनुमति भीड़ जुटाने की अनुमति नहीं है। ऐसे में अल्लू अर्जुन आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए पाए गए। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

तब्बू के 55वें जन्मदिन पर फैंस को गिफ्ट, नागार्जुन की फिल्म 'किंग 100' से सामने आया दमदार लुक, निभाएंगी 'महंती झांसी रानी' का रोल

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत, रिलीज रोकने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार

सूरज बड़जात्या की हीरोइनें क्यों पहनती हैं पीले रंग के कपड़े? पत्नी से जुड़ा है दिलचस्प राज

मामा से शादी करने वाले किरदार को निभाकर परेशान हो गई थीं राधिका आप्टे, बताया तेलुगु फिल्म का कड़वा अनुभव

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख