ramcharitmanas
✕

आलिया भट्ट का पैट्स लव, लगी पुरानी डेनिम्स जुटाने में

Updated: शनिवार, 9 सितम्बर 2017 (14:15 IST)
अभिनेत्री आलिया भट्ट का पशु प्रेम जगजाहिर है। आलिया ने अपने घर में कई पैट्स पाल रखे हैं और डॉग्स और कैट्स की तो वे बेहद दीवानी हैं। वे  एक कोएक्ज़िस्ट नामक ऑर्गेनाईज़ेशन के साथ भी जुड़ी हैं जो कि पशुओं के लाभ के लिए काम करता है। आलिया ने जानवरों के लिए अपना समर्थन बढ़ाया है और वे एक नई पहल को शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
 
कोएक्ज़िस्ट ने हाल ही में एक नया कैम्पेन शूरू किया है जो कि सड़कों पर घुमने वाले कुत्तों और बिल्लियों के वेलफेयर के लिए है। ऐसे में आलिया ने देश के विभिन्न शहरों में एक डेनिम डोनेशन अभियान शुरू किया है। उसी के बारे में बात करते हुए आलिया ने कहा कि डॉग्स के लिए पुरानी डेनिम से रीफ्लेक्टिव कॉलर बनाया जा सकेगा। इससे वाहन चालक दूर से कुत्तों को देख पाएंगे और उनके साथ होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। स्ट्रीट डॉग्स को रहने की कोई सुरक्षित जगह नहीं होती और रात में उनके साथ दुर्घटनाएं हो जाती है। इस अभियान के माध्यम से हम उनके लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाने पर ध्यान देंगे।  
 
डेनिम कॉलर का बेस बनाता है जिसे उसके बाद वाटरप्रूफ फैब्रिक द्वारा कवर किया जाता है और रेट्रो रीफ्लेक्टिव टेप सबसे ऊपर लगाई जाती है। ये कॉलर्स कुत्तों या इंसानों पर कोई हानिकारक प्रभाव नहीं डालती। 
 
बंगलुरु, चंडीगढ़, दिल्ली, देहरादून, गोवा, हैदराबाद, इंदौर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, मैसूर, पुणे, सूरत, विशाखापट्टनम जैसे कई शहरों में डेनिम डोनेशन अभियान आयोजित किया जाएगा। आलिया फिल्मों में ही नहीं रियल लाइफ में भी अपना बेहतरीन काम कर रही हैं। 

Show comments

दलेर मेहंदी से विवाद पर सुबोध उनियाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था

Bigg Boss 20 में छलका माही विज का दर्द, 'सिंगल मदर' के संघर्ष और पूर्व पति जय भानुशाली से एलिमनी न लेने के फैसले पर खोले राज

दिलजीत दोसांझ के फैंस को लगा झटका, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को नहीं मिली पुलिस से अनुमति

12 साल पहले एआर रहमान को आया था फैन का ईमेल, 'रामायण' को लेकर की थी ऐसी भविष्यवाणी कि आज हो गई सच!

रणबीर-यश की 'रामायण' की एडवांस बुकिंग में मची होड़: बॉक्स ऑफिस पर गूंजा 'जय सियाराम', क्या 100 करोड़ की होगी ओपनिंग?

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख