manglik dosh calculator
✕

अजय देवगन की 'दृश्यम 2' में हुई अक्षय खन्ना की एंट्री, निभाएंगे यह किरदार

Updated: रविवार, 20 फ़रवरी 2022 (16:09 IST)
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'दृश्यम 2' की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में अजय के साथ एक बार फिर तब्बू और श्रिया सरन नजर आने वाली है। वहीं अब फिल्म में एक और एक्टर की एंट्री हो गई है। 
 
इस फिल्म में अक्षय खन्ना पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आएंगे। अक्षय खन्ना का किरदार कोई साइड किरदार नहीं है। उनके लिए खासतौर से पूरा किरदार लिखा गया है जिसे वह फिल्म में परफार्म करते नजर आएंगे।
 
गौरतलब है कि अजय देवगन ने पिछले दिनों नवी मुंबई में फिल्म की शूटिंग की थी और पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है। अजय देवगन की दृश्यम इसी नाम की मलयालम भाषा में बनी सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म की हिंदी रीमेक थी, जिसे निशिकांत कामत ने निर्देशित किया था। ‘दृश्यम 2’ को अभिषेक पाठक निर्देशित कर रहे हैं।

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख