dharma sangrah
✕

आखिर क्यों 9 तारीख को ही रिलीज हो रहा अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बॉम्ब' का ट्रेलर, वजह है बेहद खास

Updated: सोमवार, 5 अक्टूबर 2020 (18:11 IST)
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार पिछले काफी समय से अपनी आगामी फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है। यह हॉरर-कॉमेडी ड्रामा फिल्म दिवाली के मौके पर यानी 9 नवंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

 
वहीं 'लक्ष्मी बॉम्ब' की ट्रेलर रिलीज डेट भी सामने आ गई है। फिल्म का ट्रेलर भी 9 तारीख यानि 9 अक्टूबर को रिलीज होगा। आखिर मेकर्स ने लक्ष्मी बॉम्ब की रिलीज डेट और ट्रेलर रिलीज डेट 9 ही क्यों रखी। आइए जानते है इसकी वजह...
 
9 नंबर अक्षय कुमार का लकी नंबर है इसलिए न केवल फिल्म की रिलीज डेट, जो कि 9 नवंबर है, बल्कि ट्रेलर रिलीज डेट भी 9 ही रखी गई है।
 
लक्ष्मी बॉम्ब दिवाली के 5 दिन पहले रिलीज हो रही है। खबरों के अनुसार ‍फिल्म से जुड़े करीबी सूत्र ने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा कि जैसा कि हम सभी जानते हैं कि 9 अक्षय का लकी नंबर है। इससे पहले भी लक्ष्मी बम 9 सितंबर को ही रिलीज हो रही थी और इस दिन अक्षय का जन्मदिन भी है। अतीत में भी अक्षय ने अपनी फ़िल्मों और उनके ट्रेलर को 9 तारीख या जिस तारीख का जोड़ 9 आता हो, पर लाने की अपनी तरफ़ से पूरी कोशिश की।
 
बता दें कि अक्षय की यह फिल्म शुरूआत से ही चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में अक्षय का कभी न देखा गया अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म में अक्षय एक ट्रांसजेंडर के रोल में नजर आने वाले है। ऐसा पहली बार होगा जब अक्षय स्क्रीन पर ट्रांसजेंडर के रोल में नजर आएंगे।
 

Show comments

Koffee With Karan 9: सैफ अली खान पर हमले को याद कर भावुक हुईं करीना कपूर, बोलीं- 6 महीने तक ठीक से सो नहीं पाई

शर्लिन दत्त ने बताया दिवाली का असली मतलब, आत्मविश्वास और सुकून को बताया जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी

बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर छाएंगे रजनीकांत, प्राइम वीडियो ने किया 'जेलर 2' की स्ट्रीमिंग डेट का ऐलान

सलमान खान ने सुबह खाली पेट रिकॉर्ड किया 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' गाना, साजिद खान ने खोला दिलचस्प राज

करण जौहर ने किया 4000 करोड़ की 'रामायण' का रिव्यू, बताया किस कलाकार ने कितना किया प्रभावित

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख