Hanuman Chalisa
✕

36 साल पहले दूरदर्शन ने माधुरी दीक्षित को कर दिया था रिजेक्ट!

Updated: सोमवार, 5 अक्टूबर 2020 (17:41 IST)
बॉलीवुड की ‘धक धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित ने अपने काम और डांस से फिल्म इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम बनाया है। माधुरी दीक्षित का नाम बॉलीवुड की सफलतम अभिनेत्रियों में लिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी था, जब दूरदर्शन ने माधुरी दीक्षित के शो को यह कहते हुए रिजेक्ट कर दिया था कि इसकी कास्ट में कोई दम नहीं है।

दरअसल, बात साल 1984 की है। डायरेक्टर अनिल तेजानी ने दूरदर्शन के लिए एक टीवी शो बनाया था। शो का नाम था- ‘बॉम्बे मेरी है’। माधुरी दीक्षित इस सीरियल की लीड रोल में थीं और उनके साथ उस वक्त के जाने-माने अभिनेता बेंजामिन गिलानी। माधुरी इस शो के जरिये एक्टिंग डेब्यू करने वाली थीं। इस सीरियल में मजहर खान भी थे।

जब शो का पहला एपिसोड तैयार करके दूरदर्शन के पास भेजा गया तो उनकी तरफ से कह दिया गया कि कहानी तो ठीक है लेकिन इसकी स्टार कास्ट में कोई दम नहीं है। दूरदर्शन से रिजेक्शन के बाद अनिल तेजानी ने वो सीरियल पूरा नहीं किया। देखें सीरियल की कुछ तस्वीरें-



इस सीरियल के रिजेक्ट होने के बाद माधुरी दीक्षित ने राजश्री प्रोडक्शन्स की फिल्म ‘अबोध’ (1984) से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। हालांकि, उन्हें पहचान मिली 1988 की सुपरहिट फिल्म ‘तेजाब’ से। इसके लिए उनका नाम फिल्मफेयर के बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुआ था।

बता दें, माधुरी दीक्षित ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं, जैसे ‘तेज़ाब’, ‘राम लखन’, ‘प्रेम प्रतिज्ञा’, ‘दिल’, ‘साजन’, ‘100 डेज’, ‘बेटा’, ‘खलनायक’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘राजा’, ‘दिल तो पागल है’, ‘पुकार’ और ‘देवदास’।

Show comments

Koffee With Karan 9: सैफ अली खान पर हमले को याद कर भावुक हुईं करीना कपूर, बोलीं- 6 महीने तक ठीक से सो नहीं पाई

शर्लिन दत्त ने बताया दिवाली का असली मतलब, आत्मविश्वास और सुकून को बताया जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी

बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर छाएंगे रजनीकांत, प्राइम वीडियो ने किया 'जेलर 2' की स्ट्रीमिंग डेट का ऐलान

सलमान खान ने सुबह खाली पेट रिकॉर्ड किया 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' गाना, साजिद खान ने खोला दिलचस्प राज

करण जौहर ने किया 4000 करोड़ की 'रामायण' का रिव्यू, बताया किस कलाकार ने कितना किया प्रभावित

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख