dharma sangrah
✕

क्या अक्षय कुमार अपनी बेटी को दिखाएंगे अपनी सबसे महंगी फिल्म 2.0?

Updated: बुधवार, 28 नवंबर 2018 (12:21 IST)
अक्षय कुमार के करियर की सबसे महंगी फिल्म 2.0 रिलीज होने जा रही है। यह अक्षय नहीं वरन् भारतीय फिल्म इतिहास की सबसे महंगी फिल्म है। 543 करोड़ रुपये में यह तैयार हुई है। फिल्म में अक्षय कुमार विलेन के रोल में हैं जबकि मेगास्टार रजनीकांत हीरो हैं। 
 
यह फिल्म थ्री-डी फॉर्मेट में भी रिलीज होगी। अक्षय पहली बार थ्री-डी फिल्म में दिखाई देंगे और इसको लेकर वे बेहद उत्साहित भी हैं। थ्री-डी फॉर्मेट में फिल्म देखना बच्चों को बेहद पसंद है और अक्षय चाहते हैं कि उनकी बेटी नितारा यह फिल्म देखें। 


 
चूंकि फिल्म में अक्षय विलेन हैं। उनका मेकअप बड़ा डरावना है। शायद बच्चे डर जाएं इसलिए अक्षय और उनकी पत्नी ट्विंकल सोच-विचार में पड़ गए हैं कि नितारा को फिल्म दिखाएं या नहीं। 
 
कहीं नितारा अपने डैड को इस अवतार में देख डर तो नहीं जाएंगी? यह सवाल अक्षय और ट्विंकल को परेशान कर रहा है। संभव है कि अक्षय और ट्विंकल पहले फिल्म देखें और उसके बाद ही कोई फैसला लें। 

Show comments

क्या तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा? मुंबई में विराट संग कीर्तन में दिखीं तो शुरू हुईं अटकलें

'ऐ दिल है मुश्किल' के 10 साल: करण जौहर बोले– फिल्म में कमियां थीं, लेकिन आज भी इसे ऐसे ही बनाता

'Shaque' की सक्सेस पार्टी में कैटफाइट या गलतफहमी? परिणीति चोपड़ा और जेनिफर विंगेट ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

रकुल प्रीत सिंह की मस्टर्ड येलो साड़ी ने लूटी महफिल, रॉयल ब्लाउज और गोल्ड झुमकों में दिखीं अप्सरा

‘रामायण’ के म्यूजिक पर एआर रहमान का बड़ा खुलासा, हैंस जिमर के साथ काम करने को लेकर कही ये बात

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख