Daily Horoscope
✕

अक्षय कुमार को बना दिया Team India के लिए 'पनौती'? मैच हारे तो ट्रोल हो गए

Updated: मंगलवार, 15 जुलाई 2025 (12:37 IST)
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की इंग्लैंड के खिलाफ 22 रन से हार ने क्रिकेट फैंस को निराश तो किया ही, लेकिन ट्रोलर्स को एक और ‘टारगेट’ दे दिया- अक्षय कुमार। खिलाड़ी कुमार इस बार पिच पर नहीं, बल्कि दर्शक दीर्घा में बैठे थे। लेकिन जैसे ही टीम इंडिया हारी, सोशल मीडिया ने फौरन अक्षय को ‘पनौती’ घोषित कर दिया। वजह? मैच देखने पहुंचे थे और इंडिया हार गई। 
 
ट्विंकल खन्ना के साथ VIP बॉक्स में बैठे अक्षय, रवि शास्त्री के बगल में बैठे दिखे। मैच का मजा ले रहे थे, पर कुछ फैंस ने भारतीय टीम की हार का ठीकरा बजाय खिलाड़ियों के अक्षय कुमार पर फोड़ दिया। मैच खत्म होते ही ट्विटर, इंस्टा और फेसबुक पर मीम्स की बाढ़ आ गई – “जहां अक्षय, वहां हार” जैसे कमेंट्स छा गए।
 
सोशल मीडिया पर अक्षय पर बाउंस की बौछार हो गई-- “हर बार आते हैं और इंडिया हारती है”, "जब भी अक्षय कुमार मैच देखने जाते हैं, इंडिया हारी ही हारी दिखती है", "भाई, जडेजा को ऐसे देख रहे हैं जैसे बायोपिक साइन करवानी हो।"
 
बॉक्स ऑफिस पर अक्षय की फिल्में कुछ खास नहीं कर पा रही है। इस वर्ष रिलीज हुई स्काईफोर्स, केसरी 2, हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर नरम रही और दूसरी ओर मैच देखने गए अक्षय को भी लोग छोड़ नहीं रहे हैं। 

ALSO READ: श्वेता तिवारी की जवानी का राज: ग्रिल्ड चिकन और... जो आप सोच भी नहीं सकते
 
सवाल उठता है कि क्या एक्टर को ट्रोल करना वाकई जायज़ है? क्या एक सेलेब का मैच देखने जाना टीम इंडिया की हार की वजह हो सकता है? लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया में ट्रेंड चलता है, तर्क नहीं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख