1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. india vs england 3rd test tea ind vs eng lords test

इंग्लैंड के चाय तक छह विकेट पर 175 रन

india vs england 3rd test tea ind vs eng lords test
इंग्लैंड ने रविवार को यहां भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन चाय तक दूसरी पारी में छह विकेट पर 175 रन बना लिए।
 
वाशिंगटन सुंदर ने दूसरे सत्र के दोनों विकेट झटके। चाय काल तक कप्तान बेन स्टोक्स 27 रन और क्रिस वोक्स आठ रन बनाकर खेल रहे हैं।
 
जो रूट 40 रन बनाकर आउट हुए।

सुबह के सत्र में मोहम्मद सिराज ने दो जबकि नीतिश कुमार रेड्डी और आकाशदीप ने एक एक विकेट झटका।
 
इंग्लैंड ने सुबह बिना विकेट गंवाए दो रन से आगे खेलना शुरू किया।
 
इंग्लैंड और भारत दोनों ने पहली पारी में 387 रन बनाए थे। (भाषा)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
आईओए ने बीएफआई चुनावों में देरी का पता लगाने के लिए समिति गठित की