Daily Horoscope
✕

अक्षय कुमार स्टारर 'मिशन रानीगंज' ओटीटी पर बढ़ाएगी दर्शकों का जोश, नेटफ्लिक्स पर शुरू हुई स्ट्रीमिंग

Updated: शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023 (17:40 IST)
Mission Raniganj OTT Release: अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म 'मिशन रानीगंज' को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। 'मिशन रानीगंज' ने बड़े स्क्रीन्स पर साहस और दृढ़ता की एक बेहद दिलचस्प और आकर्षक कहानी पेश की है। जहां फिल्म ने दर्शकों के दिमाग पर एक अमिट छाप छोड़ी।
 
वहीं 'मिशन रानीगंज' 2023 की सबसे पसंदीदा और रिव्यूड की गई फिल्मों में से एक बनकर उभरी। बड़े पर्दे पर एक सफल यात्रा तय करने के बाद, अब यह फिल्म ओटीटी पर भी आ गई है और एक्सक्लूसिव तौर पर नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
 
अब समय आ गया है जब दर्शकों को अपनी होम स्क्रीन्स पर 1989 में कोयला खनिकों को बचाने के लिए साहसी स्वर्गीय जसवंत सिंह गिल के नेतृत्व में एक बहादुर मिशन की कहानी देखने को मिल सकती है, क्योंकि अक्षय कुमार अभिनीत 'मिशन रानीगंज' अब नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। 
 
इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों पर राज किया है और अब यह ओटीटी स्क्रीन पर भी वही जादू बिखेरने के लिए तैयार है। दरअसल ये फिल्म राष्ट्रीय सिनेमा दिवस पर दर्शकों की पहली पसंद बनकर भी उभरी। 'मिशन रानीगंज' वास्तव में अपनी दिलचस्प कहानी से लाखों लोगों के दिलों को छूने में कामयाब रहीं है।
 
वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और अजय कपूर द्वारा निर्मित, 'मिशन रानीगंज' टीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित हैं। फिल्म का म्यूजिक जेजस्ट का है। यह फिल्म उस कोयला खदान दुर्घटना को पर्दे पर जीवंत करती है जिसने न केवल देश बल्कि दुनिया को हिलाकर रख दिया था। जसवंत सिंह गिल के नेतृत्व में बचाव दल का अथक समर्पण, दर्शकों को एक यादगार सिनेमाई अनुभव देता है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख