ramcharitmanas

एक फिल्म के बदले अक्षय कुमार ने मांगे 120 करोड़!

Updated: बुधवार, 22 जनवरी 2020 (08:54 IST)
अक्षय कुमार प्रोफेशनल एक्टर हैं। जम कर फीस लेते हैं और उतने ही अनुशासित तरीके से काम भी करते हैं। इस समय उनका सितारा बुलंदियों पर है और 2019 में उनकी फिल्मों ने भारत में 700 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जहां न कोई खान पहुंचा न कोई रोशन। पहली बार किसी बॉलीवुड सितारे ने ऐसा किया है। 
 
इस समय बॉलीवुड के तमाम दिग्गज निर्माता-निर्देशक अक्षय को साइन करने के लिए घूम रहे हैं और अक्षय भी अपनी स्थिति का मजा ले रहे हैं। खबर है कि उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी है। 
 
अक्षय से जुड़े लोगों ने उन्हें सलाह दी है कि उन्हें सौ करोड़ से ज्यादा की फीस लेनी चाहिए क्योंकि न केवल सिनेमाघरों में बल्कि उनकी फिल्में टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स भी खूब देखी जाती हैं। 
 
सुनने में आया है कि आनंद एल. राय की अगली फिल्म करने के बदले अक्षय ने 120 करोड़ रुपये मांगे हैं और उनकी यह मांग मंजूर कर ली गई है। इस फिल्म में सारा अली खान और धुनष भी हैं। 2020 के मध्य में इसकी शूटिंग शुरू होगी। 
 
सूत्रों के अनुसार अक्षय की यह भारी-भरकम फीस वाली बाद मान ली गई है और कुछ दिनों में इसकी घोषणा भी होगी। यदि ऐसा होता है तो अक्षय सबसे महंगे बॉलीवुड स्टार हो जाएंगे। 
 
सलमान, शाहरुख, आमिर और रितिक फीस तो कम लेते हैं, लेकिन फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदार हो जाते हैं। दूसरी ओर अक्षय फीस लेने में विश्वास रखते हैं। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख