suvichar

क्या अक्षय कुमार को लेकर बनेगी राउडी राठौर 2?

Updated: बुधवार, 25 नवंबर 2020 (17:05 IST)
अक्षय कुमार को लेकर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली ने राउडी राठौर नामक फिल्म 2012 में बनाई थी। यह 2006 में रिलीज तेलुगु फिल्म 'विक्रमारकुडु' का ऑफिशियल हिंदी रीमेक था। राउडी राठौर को प्रभुदेवा ने निर्देशित किया था जो कि मसाला फिल्म निर्देशित करने में माहिर हैं। राउडी राठौर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार सफलता हासिल की थी। 
 
राउडी राठौर के बनने के बाद से ही इसके सीक्वल 'राउडी राठौर 2' की चर्चाएं चल पड़ीं। कुछ 'होशियार' लोगों ने तो फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर तक बना डाले और कई लोग इसको ही सही समझ बैठे। फिल्म के निर्देशक प्रभुदेवा ने यह कह कर मामले को गरमा दिया कि राउडी राठौर का यदि सीक्वल बना तो वे अक्षय कुमार के साथ ही बनाएंगे। इससे लगा कि जल्दी ही इस बारे में अनाउंसमेंट सुनने को मिलेगा, लेकिन राउडी राठौर को रिलीज हुए 8 साल से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अब तक कुछ भी हलचल नहीं हुई। 
 
बॉलीवुड के खबरचियों का कहना है राउडी राठौर का सीक्वल बनने की अब उम्मीद बहुत कम है। उस समय फिल्म के निर्माता-निर्देशक ने थोड़ी कोशिश की थी, लेकिन अच्छी स्क्रिप्ट ही नहीं मिल पाई जो राउडी राठौर की कहानी को आगे बढ़ा सके। कुछ दिनों की तलाश के बाद यह कोशिश खत्म हो गई। यदि ढंग की स्क्रिप्ट मिलती तो निश्चित रूप से सीक्वल बनता। निर्माता संजय लीला भंसाली अपना हर काम परफेक्शन के साथ करते हैं। वे केवल राउडी राठौर के नाम का ही फायदा नहीं उठाना चाहते। 
 
अक्षय से भंसाली की ट्यूनिंग अच्छी है। राउडी राठौर के बाद दोनों ने 'गब्बर इज़ बैक' में भी साथ काम किया था। भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' के लिए अक्षय ने अपनी फिल्म 'पैडमैन' की रिलीज को आगे बढ़ा दिया था। अक्षय भी चाहते हैं कि राउडी राठौर 2 बने, लेकिन बात स्क्रिप्ट पर आकर रूक जाती है। 

Show comments

OTT Releases This Week: बॉबी देओल से लेकर माइकल जैक्सन तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं ये धांसू फिल्में और सीरीज

पहले कंगना रनौत बनो...', तापसी-सोनू सूद से लेकर कृति सेनन तक, पंगा क्वीन ने सरेआम उतारी इज्जत!

'टॉक्सिक' की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थीं कियारा आडवाणी! यश का रिएक्शन याद कर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस, खुद खोला राज

गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर भड़कीं कश्मीरा शाह, कहा- 'मैं अपने परिवार की औरतों के साथ खड़ी हूं'

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख