suvichar
✕

अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' का एक्शन देख दर्शक रह जाएंगे चकित

Updated: बुधवार, 22 जनवरी 2020 (12:19 IST)
2019 अक्षय कुमार के करियर का सबसे बेहतरीन वर्ष रहा है और 2020 में भी उनकी कई उम्दा फिल्में रिलीज होने वाली हैं जिसमें से एक सूर्यवंशी है जिसे हिट पर हिट फिल्म बनाने वाले रोहित शेट्टी निर्देशित कर रहे हैं। अक्षय और रोहित पहली बार साथ काम कर रहे हैं और यह कॉम्बिनेशन बॉक्स ऑफिस पर गजब ढा सकता है। 
 
अक्षय कुमार इसमें डीसीपी वीर सूर्यवंशी की भूमिका में हैं और उनके किरदार की झलक रोहित शेट्टी की आखिरी रिलीज फिल्म 'सिम्बा' में नजर आई थी जिसे देख लोग रोमांचित हो गए थे। 

 
सूर्यवंशी को बेहतरीन बनाने में रोहित कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं क्योंकि वे जानते हैं कि इस फिल्म से न केवल बॉलीवुड को बल्कि आम दर्शकों को भी काफी अपेक्षा है जिसके लिए रोहित मसाला फिल्म बनाते हैं। 
 
फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार फिल्म का एक्शन इसका यूएसपी है। रोहित और अक्षय दोनों को एक्शन कितना पसंद है ये बात सभी जानते हैं। अक्षय बेहद फुर्तीले हैं और अपने स्टंट्स करना खुद पसंद करते हैं। दूसरी ओर रोहित भी अपनी फिल्मों के लिए नए स्टंट्स डिजाइन करते हैं। 


 
फिल्म में एक्शन का स्केल बहुत ऊंचा है और एक्शन सीन्स को देख दर्शक चकित रह जाएंगे, ऐसा सूत्र का कहना है। सूत्र के मुताबिक फिल्म के प्रोमो में ही इसकी झलक देखने को मिलेगी और इसके बाद ही दर्शक फिल्म देखने का मन बना लेंगे। फिल्म का प्रोमो अगले महीने रिलीज हो सकता है। 
 
रोहित-अक्षय की इस फिल्म में कैटरीना कैफ, गुलशन ग्रोवर और अभिमन्यु सिंह के भी महत्वपूर्ण रोल हैं। इसके अलावा अजय देवगन 'सिंघम' के रूप में और रणवीर सिंह 'सिम्बा' के रूप में भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इस वर्ष 27 मार्च को रिलीज होगी। 

Show comments

फॉर्म हाउस पर नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े फैंस और करीबी (वीडियो)

‘हीरो की तरह बाल मत बना, तू एक्टर है’: नाना पाटेकर के जाने पर भावुक हुए शाहरुख खान, याद किए शुरुआती दिनों के अनसुने किस्से

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

नाना पाटेकर ने रोहित शेट्टी से फीस लेने से कर दिया था इनकार, बोले- अनाथाश्रम में दान कर देना

नाना पाटेकर सिर्फ पर्दे के फौजी नहीं थे, कारगिल में भी जवानों के साथ रहे, 76 से 56 किलो हुआ वजन

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख