Hanuman Chalisa
✕

अक्षय कुमार ने अश्विन वर्दे की फिल्म करने से किया इनकार, राजा सुहेलदेव के किरदार में आते नजर!

Updated: सोमवार, 28 दिसंबर 2020 (15:10 IST)
अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर्स में से एक है। लॉकडाउन के बाद से ही अक्षय कुमार अपनी अपनी अगली फिल्मों पर तेजी से काम कर रहे हैं। इसी के साथ वह लगातार नए प्रोजेक्ट्स भी साइन कर रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि उन्हें अश्विनी वर्दे की फिल्म में राजा सुहेल देव की भूमिका में देखा जाएगा।

 
हालांकि, अब फिल्म को लेकर नई खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि अक्षय ने इस फिल्म का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय के फिल्म छोड़ने की वजह उनका टाइट शेड्यूल और स्क्रिप्ट में कमी बताई जा रही है।
 
दिसंबर के पहले सप्ताह में अश्विनी अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट अक्षय को सुनाने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। जहां दोनों ने विस्तार से फिल्म के बारे में बात की। यहां अक्षय ने कहा कि स्क्रिप्ट में काफी बदलाव की जरूरत है। दोनों के बीच काफी देर फिल्म पर लंबी चर्चा हुई। स्क्रिप्ट के अलावा, अक्षय के पास डेट्स की भी कमी है।
 
खबरों के अनुसार अक्षय अगले दो सालों तक पूरी तरह व्यस्त हैं, जबकि अश्विनी और उनकी टीम 2021 में अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू करना चाहते हैं। मेकर्स ने इस फिल्म के लिए अक्षय से 70 दिनों का वक्त मांगा था। अब अक्षय के लिए अपने बिजी शेड्यूल में से इस फिल्म के लिए वक्त निकालना लगभग असंभव था। ऐसे में उन्होंने साफतौर पर फिल्म साइन करने से इनकार कर दिया।

ALSO READ: एआर रहमान की मां करीमा बेगम का निधन, सिंगर ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
 
गौरतलब है अक्षय से पहले यह फिल्म अजय देवगन को भी ऑफर हुई थी। हालांकि, उन्होंने बिना कोई वजह बताए फिल्म करने से इनकार कर दिया। अब यह देखना काफी दिलचस्प हो गया है, कि कौन सा अभिनेता राजा सुहेल देव की भूमिका निभाएगा।
 
बता दें कि राजा सुहेल देव भारतीय इतिहास के पराक्रमी राजाओं में से थे। उन पर अमीश त्रिपाठी ने एक किताब भी लिखी है। रिपोर्ट्स के अनुसार अब अश्विनी वर्दे ने इस किताब के राइट्स खरीद लिए हैं और वह इसी पर फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। वह अपनी इस फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाना चाहते हैं। 
 
अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो कुछ समय पहले ही उन्होंने अगली फिल्म 'रामसेतू' का ऐलान किया था। इसके अलावा उनकी फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज के इंतजार में हैं, जो 2021 की शुरुआत में रिलीज होगी। इसके अलावा अक्षय कुमार बच्चन पांडे, बेल बॉटम, अतरंगी रे, पृथ्वीराज और रक्षा बंधन में भी नजर आएंगे।
 

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख