• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Akshay Kumar, Rajkumar Hirani, Jaan Bachao
Written By

रा‍जकुमार हिरानी के साथ अक्षय कुमार करेंगे काम

अक्षय कुमार
अक्षय कुमार और राजकुमार हिरानी साथ काम करने जा रहे हैं। स्वास्थ्य से संबंधी एक कैम्पेन 'जान बचाओ' के लिए राजकुमार हिरानी एक वीडियो बनाएंगे जिसमें अक्षय कुमार नजर आएंगे।
हिरानी के अनुसार अपनी बेतरतीब लाइफस्टाइल के कारण हम बीमारियों का शिकार होते जा रहे हैं। वीडियो के जरिये लोगों को जागरूक किया जाएगा। हिरानी कहते हैं कि यदि वीडियो देख लोगों की सोच बदलती है तो यह उनके लिए कामयाबी होगी। 
 
अक्षय कुमार इन दिनो इस तरह के कैम्पेन से लगातार जुड़ रहे हैं। वे बॉलीवुड का फिट एक्टर्स में से एक हैं।  
ये भी पढ़ें
यदि 'शिवाय' सफल हुई तो अजय देवगन के ऑफिस में चपरासी बन जाऊंगा