biodatamaker
✕

जिसने अक्षय कुमार के साथ ढेर सारी हिट फिल्में बनाईं उसकी फिल्म करने को अक्षय तैयार नहीं

Updated: गुरुवार, 31 मई 2018 (15:50 IST)
अक्षय कुमार काफी प्रोफेशनल हैं। वे अपने प्रोफेशनल काम में कभी शिकायत का मौका नहीं देते। साथ ही वे किसी अपने के लिए अपने प्रोफेशनलिज़्म से छेड़छाड़ नहीं करते। इसी वजह से वे कई फिल्ममेकर्स की पहली पसंद में शामिल होते हैं। इसी लिस्ट में प्रियदर्शन भी आते हैं। 
 
प्रियदर्शन के साथ अक्षय ने हेरा फेरी और खट्टा मीठा जैसी कई फिल्में की हैं। साथ ही प्रियदर्शन लंबे समय से अक्षय कुमार के साथ काम करने की सोच रहे हैं। खबर के मुताबिक वे पिछले चार वर्षों से अक्षय को अपनी किसी फिल्म में लेने की योजना बना रहे हैं। प्रियदर्शन एक फिल्म एड्स पर बनाना चाहते थे जिसमें वे अक्षय को लेना चाहते हैं। 
 
हालांकि अक्षय लंबे समय से सोशल ईशुज़ को लेकर ही फिल्में कर रहे हैं। प्रियदर्शन ने इस फिल्म की शुरुआत की थी और इसमें वे सिर्फ अक्षय के साथ ही काम करना चाहते थे। लेकिन यह फिल्म कभी बन नहीं पाई। लेकिन प्रियदर्शन ने हार नहीं मानी और वे दोबारा अक्षय के पास अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर गए हैं। फैंस को इस बार खुशखबरी भी मिल सकती है। 
 
खबर के मुताबिक प्रियदर्शन अब एक बड़ी फिल्म 'मरक्कर द लायन ऑफ अरेबियन सी' बनाने वाले हैं जो कि 16वीं शताब्दी के नौसेना के अन्वेषक कुंजली मरक्कर 4 पर आधारित होगी। इसकी घोषणा खुद प्रियदर्शन ने की है। प्रियदर्शन की यह महत्वाकांशी फिल्म चार भाषाओं हिंदी, मलयालम, तेलुगू और तमिल में बनने वाली है। प्रियदर्शन ने इस बार तय किया है कि वे इसमें अक्षय कुमार को ही लीड के तौर पर चाहते हैं। लेकिन अक्षय ने इस बार भी मना कर दिया। 
 
सूत्र के मुताबिक अक्षय इन दिनों नए निर्देशकों के साथ काम करना चाहते हैं। उन्होंने प्रियदर्शन के साथ कई वर्षों तक कई फिल्में दी हैं। अब वे नए निर्देशकों के साथ फिल्में करना चाहते हैं। अक्षय वैसे भी अब अपने पसंदीदा ज़ोनर कॉमेडी पर जा चुके हैं। वे जल्द ही ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाईज़ी 'हाउसफुल 4' में भी नज़र आने वाले हैं। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख