suvichar
✕

पृथ्‍वीराज चौहान में अक्षय कुमार करेंगे नई हीरोइन के साथ काम

Updated: शनिवार, 29 सितम्बर 2018 (15:57 IST)
अक्षय कुमार ने इस समय बॉलीवुड की नामी हीरोइनों के साथ काम करना लगभग बंद कर दिया है। कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण या अनुष्का शर्मा के साथ उनकी फिल्में आए लंबा समय हो गया है। वे तो हुमा कुरैशी, राधिका आप्टे और मौनी रॉय जैसी हीरोइनों के साथ ही फिल्में कर रहे हैं। 
 
अक्षय अब यशराज फिल्म्स की पृथ्‍वीराज चौहान पर बनने वाली फिल्म में अभिनय करेंगे। इसमें हीरोइन का महत्वपूर्ण रोल है और फिल्म के मेकर्स चाहते हैं कि किसी दमदार हीरोइन को अक्षय के अपोजिट अवसर दिया जाए। 
 
फिल्म से जुड़ सूत्र ने बताया- 'निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी किसी नई हीरोइन को लेना चाहते हैं, जबकि फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा किसी नामी हीरोइन के पक्ष में हैं। दोनों ने इस बारे में बात भी की और आदित्य को चंद्रकाश ने नई हीरोइन के लिए मना लिया है।'

ALSO READ: सुई धागा : फिल्म समीक्षा

कुछ दिनों में स्क्रीन और लुक टेस्ट किए जाएंगे और नई हीरोइन को फाइनल किया जाएगा। यह एक पीरियड ड्रामा होगा और अक्षय कुमार ने इस तरह की फिल्में और भूमिका बहुत कम अदा की है। 
 
अक्षय आमतौर पर किसी भी फिल्म को 50 से 60 दिन देते हैं, लेकिन इस फिल्म को वे अधिक समय देंगे। 

Show comments

क्रिकेट के ऐतिहासिक पल से बदलेगी लड़की की जिंदगी, फिल्म 'दूसरा' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर और रोहित शर्मा ने की तारीफ

प्राइम वीडियो की नई सीरीज की शूटिंग शुरू, बिपाशा बसु, सनी कौशल और विशाल जेठवा आएंगे नजर

अल्लू अर्जुन की 'राका' को लेकर बड़ा अपडेट, लोकेश कनगराज ने शेयर की BTS तस्वीर, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

क्या रजनीकांत की 'जेलर 2' हिंदी में नहीं होगी रिलीज? पीआर टीम ने तोड़ी चुप्पी, सामने आई सच्चाई

अक्षय कुमार की ‘समुक’ ने यूके में पूरा किया शूटिंग शेड्यूल, अब मुंबई में होगा आखिरी पड़ाव

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख