Hanuman Chalisa

रणबीर कपूर के खाने पर आलिया भट्ट की नजर, अभी से बन गईं बॉस!

Updated: शनिवार, 29 सितम्बर 2018 (15:53 IST)
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की नजदीकियों की खबरें लगातार आती रहती हैं। हाल ही में रणबीर की मां नीतू सिंह और आलिया की मां सोनी राजदान ने मुलाकात की थी। इससे कुछ दिन पहले आलिया के पिता महेश भट्ट ने इस यंग कपल से बातचीत की थी। इन मुलाकातों ने इस बात को हवा दी कि रणबीर-आलिया में जम कर रोमांस चल रहा है दोनों एक-दूसरे के प्रति सीरियस हैं। 


 
कुछ दिन पूर्व आलिया और रणबीर 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग बुल्गारिया में साथ कर रहे थे। लंबा आउटडोर शेड्यूल था। इस दौरान काफी वक्त दोनों ने साथ गुजारा और एक-दूजे को करीब से जाना। मीडिया की भी कोई फिक्र नहीं थी। 


 
फिल्म की यू‍निट से जुड़े एक सूत्र ने बताया- 'आलिया और रणबीर बेहद नजदीक आ गए हैं। बात दोस्ती से बहुत आगे बढ़ चुकी है। अब तो आलिया हर तरह से रणबीर कपूर का ध्यान रखने लगी हैं।' 
 
'रणबीर कपूर खाने के शौकीन हैं। हमेशा कुछ न कुछ खाते रहते हैं। वे कपूर खानदान से हैं जो खाने के लिए प्रसिद्ध है। आलिया अब रणबीर के खाने पर नजर रखने लगी हैं। वे क्या खाएं। कब खाएं। कितना खाएं। ये सब आलिया तय करती हैं। रणबीर का जंक फूड तो उन्होंने बंद ही करवा दिया है।' सूत्र ने बात खत्म करते हुए कहा। 
 
आलिया अब तो रणबीर की डाइटिशियन बन गई हैं। या कहें कि बॉस बन गई हैं। उनकी बॉसगिरी का रणबीर भी आनंद ले रहे होंगे। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख