sundarkand
✕

अक्षय कुमार पर दु:खों का पहाड़ टूटा, मां का निधन, बयां किया असहनीय दर्द

Updated: बुधवार, 8 सितम्बर 2021 (11:25 IST)
कुछ घंटों पहले ही खबर आई थी कि अक्षय कुमार की मां की तबियत खराब है। बेटे का फर्ज निभाने के लिए अक्षय ने तत्काल शूटिंग छोड़ी और मां के पास पहुंचे। कल उन्होंने ट्वीट किया था जिससे अंदाजा हो गया था कि उनकी मां की त‍बीयत बहुत गंभीर है और आज अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया है। 
 
वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं और आईसीयू में भर्ती थीं। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी मां के निधन की जानकारी दी है। अक्षय कुमार ने लिखा, आज मैं एक असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। वो मेरा अहम हिस्सा थीं। मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में मेरे पिता से मिल गईं। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं क्योंकि मैं और मेरा परिवार इस दौर से गुजर रहे हैं। ओम शांति।
 
अक्षय कुमार की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स और फैंस कमेंट करके उनकी मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बीते दिन अक्षय ने एक पोस्ट शेयर कर फैंस से मां के लिए दुआ करने की अपील की थी। बता दें कि मां की तबीयत खराब होने के बाद अक्षय कुमार शूटिंग छोड़कर लंदन से मुंबई वापस लौट आए थे। वह लंदन में अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंडरेला' की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म की शूटिंग अक्षय के बिना भी चलती रहेगी। फिलहाल उन सीन की शूटिंग की जाएगी जिनमें अक्षय की जरूरत नहीं है।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख