Hanuman Chalisa
✕

अक्षय कुमार और करीना कपूर को लेकर फिल्म बनाएंगे करण जौहर, अनोखी होगी कहानी

Updated: शनिवार, 7 जुलाई 2018 (16:50 IST)
करण जौहर फैक्ट्री की तरह फिल्म बनाने लगे हैं और कई फिल्मों का निर्माण वे एक साथ बड़े पैमाने पर करते हैं। बॉलीवुड के तमाम सितारे उनके साथ फिल्म करने के लिए एक कदम पर तैयार रहते हैं। करण की जहां कुछ फिल्में रिलीज के लिए तैयार रहती हैं तो कुछ की शूटिंग चल रही होती है और कुछ की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा होता है। इसी सिलसिले को बनाए रखते हुए करण अब अपनी अगली फिल्म की प्लानिंग कर रहे हैं। 
 
यह फिल्म अक्षय कुमार को लेकर करण जौहर बनाएंगे। हीरोइन के रूप में उन्होंने करीना कपूर खान को फाइनल किया है। हालांकि करीना ने न तो इस बात की पुष्टि की और न ही इस बात से इंकार किया कि वे यह फिल्म करने जा रही हैं। लेकिन सूत्रों का कहना है कि सब कुछ फाइनल हो गया है और जल्दी ही करीना और अक्षय की जोड़ी इस फिल्म में नजर आएंगी। 
 
इस फिल्म की कहानी लीक से हटकर होगी। अक्षय और करीना इसमें पति-पत्नी के रोल में होंगे। वे ऐसे कपल हैं जो बच्चा चाहते हैं और इसको लेकर हो रही मुश्किलों का सामना करते हैं। फिल्म से जुड़े लोगों के अनुसार यह उन कपल्स की कहानी है जो सचमुच में ऐसी परेशानी से जूझते हैं। यह फिल्म खासतौर पर मल्टीप्लेक्स के ऑडियंस को ध्यान में रख कर बनाई जाएगी। फिल्म से जुड़ी जानकारियां जल्दी ही करण जौहर ऑफिशियल रूप से अनाउंस करेंगे। 
 
अक्षय और करीना अजनबी, कमबख्त इश्क, टशन, ऐतराज, तलाश, गब्बर, दोस्ती जैसी कुछ फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख