• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Akshay Kumar, Gold, Reema Kagti
Written By

अक्षय कुमार ने साइन की 'गोल्ड'

अक्षय कुमार
अक्षय कुमार तेजी से काम करने के लिए जाने जाते हैं। यही कारण है कि उनकी हर वर्ष तीन से चार फिल्में प्रदर्शित होती हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने 'गोल्ड' नामक फिल्म साइन की है। इसका निर्माण फरहान अख्तर की कम्पनी एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा किया जाएगा। फिल्म का निर्देशक रीमा कागती करेंगी जो आमिर को लेकर 'तलाश' नामक फिल्म बना चुकी हैं। 
'गोल्ड' खेल पर आधारित फिल्म है। इसकी कहानी 1948 में सेट है जब भारत ने स्वतंत्र होने के बाद पहला ओलिम्पिक गोल्ड मैडल जीता था। यह कारनामा भारत की हॉकी टीम ने किया था। स्पष्ट है कि हॉकी टीम के प्रदर्शन पर यह फिल्म आधारित है। यह फिल्म 15 अगस्त 2018 को प्रदर्शित होगी। 
ये भी पढ़ें
लोग मुझे ‘जो जीता वही सिकंदर’के लिए याद करते हैं : पूजा बेदी