suvichar
✕

सरप्राइज़ देने पहुंचींं पत्नी ट्विंकल को अक्षय ने भी दिया सरप्राइज़

Updated: गुरुवार, 20 सितम्बर 2018 (14:29 IST)
अक्षय कुमार बोलीवुड के खिलाड़ी कुमार हैं लेकिन अपनी पत्नी ट्विंकल के लिए रोमांटिक कुमार हैं। दोनों का प्यार दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसा ही एक और वाकया हुआ जब दुनिया को पता चला कि अक्षय अपनी वाइफ से कितना प्यार करते हैं। 
 
अक्षय कुमार फिलहाल राजस्थान के जैसलमेर में हैं। वे वहां फिल्म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग कर रहे हैं। इस कॉमेडी फिल्म में उनके साथ कृति सेनन, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, पूजा हेगड़े, कृति खरबंदा और चंकी पांडे जैसे कलाकार भी लीड रोल में हैं और फिल्म की शूटिंग में बहुत मस्ती कर रहे हैं। इसी मस्ती में शामिल होने पहुंची अक्षय की वाइफ ट्विंकल। 
 
ट्विंकल खन्ना अपने हसबैंड को सरप्राइज़ देने के लिए जैसलमेर पहुंची। उनके वहां पहुंचने पर अक्षय खुश हुए और इसके लिए उन्होंने ट्विंकल को भी सरप्राइज़ देने की सोची। अक्षय ने जैसलमेर के ही फोर्ट में एक सरप्राइज पार्टी रखी। इसमें ट्विंकल के साथ बेटी नितारा भी थीं। साथ ही टीम के कुछ खास सदस्य भी शामिल हुए। इस शानदार वीकेंड सरप्राइज़ पार्टी से ट्विंकल बहुत खुश थीं। 
 
इस पार्टी में अक्षय ने ट्विंकल की पसंद का खाना बनवाया था। साथ ही इस खूबसूरत फोर्ट के पास कई मोर थे जिससे वहां का समां बेहद खुशनुमा बन रहा था। सिर्फ ट्विंकल के आने पर इतनी बड़ी पार्टी तो रखी नहीं जाएगी। इसलिए खबर है कि अक्षय ने यह पार्टी ट्विंकल की नई बुक को सेलिब्रेट करने के लिए रखी थी। वाह.. अक्षय वाकई बहुत ही रोमांटिक हैं। 
 
अक्षय और ट्विंकल दोनों ही एक-दूसरे की सक्सेस को हमेशा मिलकर सेलिब्रेट करते हैं। अक्षय ने हाल-फिलहाल कई सोशल ईशुज़ को लेकर फिल्में दी हैं। अब वे फिर से कॉमेडी में उतर आए हैं। 'हाउसफुल 4' में एक बार फिर दर्शक उनके कॉमेडी अवतार को देख पाएंगे। 

Show comments

200 करोड़ के ठगी केस में नोरा फतेही को कोर्ट ने भेजा समन, इस दिन होना होगा पेश

शाहरुख खान के 'मन्नत' में अनिल कपूर ने की थी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की शूटिंग, सालों बाद खोला राज

ऋषभ शेट्टी निभाएंगे शिवाजी महाराज का किरदार, भूषण कुमार ने किया मेगा प्रोजेक्ट 'द प्राइड ऑफ भारत' का ऐलान

'ईथा' का दमदार ट्रेलर रिलीज, लावणी कलाकार बनकर छाईं श्रद्धा कपूर

प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'मिर्जापुर: द मूवी', एक्सटेंडेड कट में दिखेंगे अनदेखे सीन

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख