sundarkand
✕

अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज' का ट्रेलर रिलीज, राजकुमारी संयोगिता के किरदार में छाईं मानुषी छिल्लर

Updated: सोमवार, 9 मई 2022 (12:52 IST)
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पृथ्वीराज' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में अक्षय कुमार सम्राट पृथ्वीराज चौहान के‍ किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं इस फिल्म से मानुषी छिल्लर बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।

 
इस ऐतिहासिक वॉर ड्रामा के ट्रेलर में पृथ्वीराज और मोहम्मद गोरी के बीच जंग और पृथ्वीराज और संयोगिता के बीच की प्रेम कहानी की झलक देखने को मिली है। ट्रेलर में संजय दत्त और सोनू सूद की झलक भी बताई गई है। 
 
फिल्म के ट्रेलर में अक्षय कुमार कई दमदार डायलॉग बोलते दिख रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत 'उत्तराधिकारी रिश्तों से नहीं योग्यता से चुना जाता है। शौर्य के लिए, वीरता के लिए और न्याय के लिए।' जैसे दमदार डायलॉग से होती है। इसके बाद दिल्ली के सिंहासन पर राजा पृथ्वीराज राज्यअभिषेक होता है।
 
पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता के किरदार में काफी जच रही हैं। फिल्म में सोनू सूद कवि चंद्रवरदाई और संजय दत्त काका कान्हा की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म 'पृथ्वीराज' को डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित किया गया है। यह फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 

Show comments

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख