Daily Horoscope
✕

अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' का टीजर रिलीज, मानुषी छ्ल्लिर करने जा रहीं डेब्यू

Updated: सोमवार, 15 नवंबर 2021 (12:26 IST)
अक्षय कुमार बॉलीवुड के बिजी एक्टर में से एक हैं। आने वाले समय में उनकी कई फिल्में रिलीज होने वाली है, जो अलग-अलग जॉनर की है। इन्ही में से एक फिल्म 'पृथ्वीराज' है। यह फिल्म राजा पृथ्वीराज चौहान की जिंदगी और उनकी वीरता पर आधारित है।

 
इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ मानुषी छिल्लर नजर आने वाली हैं। पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की यह डेब्यू फिल्म हैं। वहीं अब इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में अक्षय कुमार महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भूमिका में हैं। 
 
टीजर की शुरुआत पृथ्वीराज के चरित्र और उनकी महानता को दर्शाते वॉइस ओवर से होती है। टीजर में फिल्म के सभी मुख्य किरदारों को इंट्रोड्यूस किया गया है। इसमें बेहतरीन वॉर सीन भी दिखाई देते हैं।
 
फिल्म में अक्षय और मानुषी के संजय दत्त, आशुतोष राणा, सोनू सूद और साक्षी तंवर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान के रोल में हैं। वहीं मानुषी छिल्लर संयोगिता और सोनू सूद कवि चंदबरदाई के किरदार में हैं।
 
यशराज प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म 'पृथ्वीराज' का निर्देशन डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी कर रहे हैं। पृथ्वीराज 21 जनवरी 2022 को दुनिया भर में रिलीज होगी।
 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख