Daily Horoscope
✕

सस्पेंस से भरा 'कठपुतली' का ट्रेलर रिलीज, सीरियल किलर की तलाश करते दिखे अक्षय कुमार

Updated: शनिवार, 20 अगस्त 2022 (14:37 IST)
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अगली फिल्म 'कठपुतली' का सस्पेंस से भरा हुआ ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अक्षय एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाले हैं। वह शहर में हो रही हत्याओं की गुत्थी को सुलझाते दिखेंगे। ट्रेलर में वह एक सीरियल किलर की तलाश करते दिख रहे हैं। 

 
2 मिनट 5 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत अक्षय कुमार कहते हैं, हम कसौली में एक सीरियल किलर की तलाश कर रहे हैं। यह किलर पब्लिक स्पेंस में बॉडी छोड़ता है। पुलिस बॉडी तक नहीं पहुंचती, वो बॉडी पुलिस तक पहुंचाता है। 
फिल्म को पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है जिसमें अक्षय के साथ रकुल प्रीत सिंह, सरगुन मेहता और चंद्रचूर सिंह भी अहम किरदारों में दिखेंगे। इस फिल्म को रंजीत तिवारी ने निर्देशित किया है। 
 
अक्षय कुमार की यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि 2 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म 'कठपुतली' असल कहानी से प्रेरित है। कठपुतली सोवियत संघ के जाने-माने सीरियल किलर अनातोली येमेलियानोविच स्लिवको के असल जीवन के केस का एक रोमांचक एडेप्टेशन है।

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख