Hanuman Chalisa
✕

अक्षय कुमार के एक ट्वीट से लगने लगीं उनके राजनीति में आने की अटकलें, सोशल मीडिया पर देना पड़ी सफाई

Updated: सोमवार, 22 अप्रैल 2019 (17:36 IST)
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का एक ट्वीट चर्चा में बना हुआ है। अक्षय कुमार ने एक ट्वीट किया जिसके बाद ये हलचल शुरू हो गई कि अक्षय कुमार राजनीति में आने वाले हैं। 
 
अक्षय कुमार ने ट्वीट किया था कि एक नए क्षेत्र में आज कदम रखने जा रहा हूं। मैं कुछ ऐसा करूंगा जो मैंने आजतक कभी नहीं किया। मैं अपने इस कदम को लेकर उत्साहित हूं और नर्वस भी। अपडेट्स के लिए बने रहें। इस ट्वीट के बाद से इन खबरों ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया कि अक्षय राजनीति में आने की घोषणा करने वाले हैं। कई लोगों ने भाजपा में शामिल होने और चुनाव लड़ने तक की बातें करने लगे।
 
हालांकि बाद में अक्षय कुमार ने एक और ट्वीट करते हुए राजनीति में एंट्री करने वाली सभी खबरों पर पूर्ण विराम लगा दिया। अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, 'मेरे पिछले ट्वीट में आप सभी की दिलचस्पी देखकर अच्छा लगा। लेकिन मैं यहां एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं।'
 
अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट से ये तो साफ कर दिया कि वो राजनीति में कदम नहीं रख रहे हैं लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि आखिर वो अपने फैंस के लिए क्या खास लेकर आ रहे हैं। बता दें अक्षय कुमार जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वाले हैं।

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख