Hanuman Chalisa
✕

तो अक्षय कुमार की बेलबॉटम मल्टीप्लेक्स में नहीं होगी रिलीज!

Updated: गुरुवार, 24 जून 2021 (15:17 IST)
कुछ दिन पहले ही अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेलबॉटम’ को 27 जुलाई को सिनेमाघर में रिलीज करने की घोषणा हुई है। इससे लगा कि स्थितियां सामान्य हो रही हैं और अक्षय कुमार की यह बड़ी फिल्म सिनेमाघर में जल्दी ही देखने को मिलेगी। यह जानकर सिनेमाघर वाले भी खुश हुए कि इस फिल्म को बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म के सिनेमाघर में रिलीज किया जा रहा है।

इसी बीच खबर आई कि ‘बेलबॉटम’ के मेकर्स का प्लान है कि सिनेमाघर में रिलीज होने के 15-17 दिन बाद ही मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया जाएगा। इससे सिनेमाघर वालों में खलबली मच गई।

बताया जा रहा है कि नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन ने इस निर्णय के खिलाफ आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि रिलीज के दो सप्ताह के बाद ही यदि फिल्म ओटीटी पर रिलीज कर दी जाएगी तो दर्शक सिनेमाघर में फिल्म देखने के लिए क्यों आएंगे।

ALSO READ: क्या श्रीदेवी ने मिथुन चक्रवर्ती से की थी शादी?
 
सूत्रों के अनुसार मल्टीप्लेक्स वालों ने ‘बेलबॉटम’ के निर्माताओं को कह दिया कि वे थिएटर रिलीज के चार सप्ताह बाद ही फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करें। यदि ऐसा नहीं किया गया तो वे बेलबॉटम को अपने सिनेमाघरों में प्रदर्शित नहीं करेंगे।
 

फिलहाल दोनों ओर से ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है, लेकिन बॉलीवुड में इस विषय पर काफी चर्चा हो रही है।

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख