Daily Horoscope
✕

अक्षय कुमार की 'बेलबॉटम' की रिलीज डेट अनाउंस, थिएटर्स में होगी रिलीज

Updated: शुक्रवार, 30 जुलाई 2021 (13:30 IST)
अक्षय कुमार की फिल्म 'बेलबॉटम' वैसे तो 27 जुलाई को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन महाराष्ट्र के सिनेमाघर खुले नहीं इसलिए मामला टल गया। अब देश के अधिकांश प्रदेशों में सिनेमाघर खुल गए हैं और नई फिल्मों की रिलीज डेट अनाउंस भी होने लगी है। फास्ट एंड फ्यूरियस की रिलीज डेट भी अनाउंस हो चुकी है। 

 
इसी कड़ी में बेलबॉटम की नई रिलीज डेट भी अनाउंस हो गई है। खबर है कि अक्षय की यह फिल्म 19 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज होगी। सिनेमाघर में रिलीज होने के कुछ समय बाद इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग किया जाएगा। 
 
गौरतलब है कि अक्षय की इस फिल्म के निर्माताओं का मल्टीप्लेक्स वालों से विवाद चल रहा था। वे अक्षय की इस फिल्म को सिनेमाघर में रिलीज के कुछ ही दिन बाद ओटीटी पर रिलीज कर रहे थे। मल्टीप्लेक्स वालों की मांग थी कि कम से कम चार सप्ताह बाद इस मूवी को ओटीटी पर दिखाया जाए। 
 
बहरहल, यदि 19 अगस्त को यह मूवी सिनेमाघर में प्रदर्शित होती है तो अक्षय बॉलीवुड के पहले ए-लिस्टर एक्टर होंगे जिनकी कोई फिल्म सिनेमाघर फिर खुलने के बाद सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख