dharma sangrah
✕

राज कुंद्रा पर लगा गेम गैम्बलिंग का आरोप, बीजेपी नेता बोले- गरीब लोगों के पैसे हड़पे

Updated: शुक्रवार, 30 जुलाई 2021 (12:57 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने 19 जुलाई को अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें एप पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वही कोर्ट ने 27 जुलाई को राज कुंद्रा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही कई लोग उनपर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

 
वही राज कुंद्रा पर गेम गैम्बलिंग का आरोप भी लगा है। खबरों के अनुसार राज पर यह आरोप बीजेपी नेता राम कदम ने लगाया है। महाराष्ट्र बीजेपी के प्रवक्ता राम कदम ने कहा कि राज कुंद्रा ने गैम्बलिंग गेम के जरिए पैसे की उगाही की। राम का आरोप है कि राज कुंद्रा ने डिस्ट्रीब्यूशन के नाम पर गरीब लोगों के पैसे हड़पे।
 
खबरों के अनुसार राम कदम ने कहा, राज कुंद्रा ने ऑनलाइन गेम GOD के जरिए धोखाधड़ी की। उन्होंने आरोप लगाया कि राज कुंद्रा ने पब्लिसिटी के लिए अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के नाम का प्रयोग भी किया। वियान कंपनी के लेटर हेड पर शिल्पा शेट्टी की तस्वीर का प्रमोशन के लिए इस्तेमाल होता था।
 
राम कदम ने कहा, हमारे संविधान ने किसी को ठगने का अधिकार नहीं दिया। किसी से 30 लाख लिया गया, किसी से 15-20 लाख लिया गया। गेम के डिस्ट्रीब्यूशन की बात करके लोगों को बहलाया गया और उनसे पैसे लूटे गए। जो पैसे मांगने गया उनके साथ मारपीट की गई।
 
बता दें कि राज कुंद्रा को पुलिस ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 34 (कॉमन इंटेंशन), 292 और 293 के अलावा इनफॉर्मेशन एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 
 

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख