1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akshay kumar and emraan hashmi work together in driving license hindi remake

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी साउथ की 'ड्राइविंग लाइसेंस' के रीमेक में आएंगे नजर, यह होगा फिल्म का नाम!

akshay kumar
बॉलीवुड में इन दिनों कई साउथ फिल्मों का रीमेक बन रहा है। ताजा खबरों खबरों के अनुसार करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस साल 2019 की मलयालम फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस का रीमेक बनाने जा रही हैं। इसका निर्देशन राज मेहता करने वाले हैं।

 
बताया जा रहा है कि करण जौहर की इस कॉमेडी थ्रिलर में अक्षय कुमार और इमरान हाशमी साथ नजर आने वाले हैं। ऐसा पहली बार होगा जब दोनों कलाकार एक साथ नजर आएंगे। हालांकि, फिल्म का अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। 
 
बताया जा रहा है कि इस फिल्म के हिन्दी रीमेक का नाम 'सेल्फी' रखा गया है। मूल कहानी में पृथ्वी ने एक सुपरस्टार की भूमिका निभाई है। शुरुआत में सूरज को पृथ्वी के बहुत बड़े फैन के रूप में दिखाया जाता है लेकिन बाद में वह उनके सबसे बड़े दुश्मन बन जाते हैं।
 
बताया जा रहा है कि अक्षय इस रीमेक में पृथ्वीराज का किरदार निभाएंगे, जबकि इमरान सूरज वेंजारामुडू की तरफ से निभाए गए किरदार को निभाएंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है।
 
अगला लेख
'बंटी और बबली 2' में अपने किरदार के बारे में रानी मुखर्जी ने कही यह बात