1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akshay kumar and b praak to collaborate again

अक्षय कुमार और बी प्राक की जोड़ी फिर मचाएगी धूम, 'फिलहाल' के बाद नए प्रोजेक्ट के लिए मिलाया हाथ!

akshay kumar
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सिंगर बी प्राक की जोड़ी ने कई हिट म्यूजिक वीडियो में साथ काम किया है। अब अक्षय कुमार और बी प्राक की जोड़ी एक और नए गाने में नजर आ सकती है। इससे पहले दोनों ने एक साथ फिलहाल और फिलहाल 2 म्यूजिक वीडियो के गाने में नजर आ चुके हैं। 

 
अक्षय ने सबसे पहले बी प्राक को फिल्म केसरी में गाने का मौका दिया था। बी प्राक का गाना 'तेरी मिट्टी' बहुत पॉपुलर हुआ था। हाल ही में बी प्राक ने अक्षय की फिल्म बच्चन पांडे के लिए भी गाना गाया है।
 
बताया जा रहा है कि बी प्राक और अक्षय ने मुलाकात की है और उन्होंने एक गाना बनाने का फैसला किया है जिससे वह अपनी इक्वेशन को आगे बढ़ा सकें। इस गाने को जल्द से जल्द शूट किया जाएगा। फिलहाल और फिलहाल 2 दोनों ही गानों में अक्षय कुमार के साथ कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन नजर आई थीं।
 
अगला लेख
फिल्म 'झुंड' में काम करने के लिए अमिताभ बच्चन को इस एक्टर ने किया था प्रेरित