Daily Horoscope
✕

अस्पताल में भर्ती हुए अक्षय कुमार, बीते दिन कोरोनावायरस से हुए थे संक्रमित

Updated: सोमवार, 5 अप्रैल 2021 (10:51 IST)
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार बीते दिन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अक्षय ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वह वो घर पर ही क्वारंटीन है और सभी नियमों का पालन कर रहे हैं। अब खबरें आ रही है कि अक्षय को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

 
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए अस्पताल में एडमिट होने की जानकारी दी है। अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा, 'आपकी दुआओं का असर हो रहा है. मैं ठीक हूं लेकिन मुझे एहतियात के तौर पर अस्पताल में एडमिट होने की सलाह दी गई है। मैं एडमिट हो गया हूं। जल्द वापस आउंगा। आप लोग अपना ध्यान रखें।'
 
खबरों के अनुसार अक्षय कुमार को मुंबई के पवई इलाके में डॉ. एचएल हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन दिनों अक्षय कुमार फिल्म रामसेतु की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान वो कोरोना से संक्रमित हुए।
 
अक्षय के बाद इस फिल्म से जुड़े करीब 75 लोगों का टेस्ट हुआ जिसमें से 45 लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है। इसके बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।
 
रामसेतु में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म की शूटिंग से पहले अक्षय कुमार ने अयोध्या में जाकर पूजा भी की थी। बाद में अक्षय कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी।
 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख