Daily Horoscope
✕

अक्षय कुमार ने छोड़ी फिल्म, अब रणबीर कपूर को हुई ऑफर

Updated: शुक्रवार, 31 अगस्त 2018 (19:19 IST)
क्रिएटिव डिफरेंस के चलते अक्षय कुमार ने 'मुगल' नामक फिल्म छोड़ दी है जो कि गुलशन कुमार के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म की घोषणा धूम-धड़ाके से हुई थी, लेकिन बाद में स्क्रिप्ट पर अक्षय कुमार और फिल्म के निर्माता-निर्देशक सहमत नहीं हो पाए और अक्षय ने फिल्म से अलग होना ही ठीक समझा। 
 
फिल्म से अब आमिर खान जुड़ गए हैं जिससे इस फिल्म के प्रति सभी की उत्सुकता बढ़ गई है। आमिर खान यदि किसी फिल्म का हिस्सा होते हैं तो उस फिल्म के बेहतर होने के चांस बहुत बढ़ जाते हैं। 
 
आमिर इस फिल्म से बतौर को-प्रोड्यूसर जुड़े हैं। स्क्रिप्ट को लेकर भी वे अपने इनपुट्स देंगे। अहम सवाल यह है कि गुलशन कुमार का रोल कौन निभाएगा? खबर है कि यह भूमिका रणबीर कपूर को ऑफर की गई है। 

ALSO READ: स्त्री : फिल्म समीक्षा

हाल ही में रणबीर कपूर ने संजय दत्त की भूमिका 'संजू' नामक फिल्म में निभाई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर की न केवल एक्टिंग सराहनीय थी बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल की। 
 
आमिर चाहते हैं कि रणबीर यह फिल्म करें। रणबीर फिलहाल सोच-विचार कर रहे हैं। आखिर आमिर की फिल्म जो है। हां या ना करने के पहले बहुत सोचना होगा।

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख