Daily Horoscope
✕

ड्रग्स रखने के आरोप में बॉलीवुड का 'खान' गिरफ्तार, फंस गया यह एक्टर

Updated: मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018 (14:09 IST)
ड्रग्स की चपेट में बॉलीवुड भी आता रहता है और अब एक खान इस मामले में गिरफ्तार ही हो गया है। 
 
एक्टर एजाज़ खान को प्रतिबंधित ड्रग्स रखने के आरोप में नवी मुंबई के बेलापुर से नवी मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। एजाज़ से 8 Ecstasy टेबलेट बरामद की गई है। 
 
बिग बॉस 8 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाले एजाज खान को कल रात को गिरफ्तार किया गया। उन्हें नार्कोटिक्स के साथ गिरफ्तार किया गया है और आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस एजाज खान से पूछताछ कर रही है। 

एजाज खान के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया है। इसमें लिखा गया है- मेरे ख़िलाफ़ षड्यंत्र रचा गया है। मुझसे कोई ड्रग्स की गोलियां बरामद नहीं हुई है। मुझे सच बोलने की सज़ा मिल रही है, अगर मैं सच बोलना छोड़ दूं तो मैं सरकार की नज़रों में साफ़ छवि वाला इंसान बन सकता हूँ। अगर इस देश के लिए मुझे फांसी भी हो जाए तो ले लूंगा लेकिन सच बोलना नहीं छोड़ सकता हूँ। 
 
एजाज कुछ फिल्मों, रक्त चरित्र, नायक, लव डे और कुछ टीवी धारावाहिकों में नजर आ चुके हैं। बिग बॉस के शो से उन्हें पहचान मिली।

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख