dharma sangrah
✕

यशराज की फिल्म में अजय देगवन बनेंगे 'सुपरहीरो'!

Updated: रविवार, 23 अगस्त 2020 (13:41 IST)
बीते दिनों ही खबरें आई थी कि अजय देवगन और आदित्य चोपड़ा ने सालों की दुश्मनी भुलाकर एक साथ फिल्म करने का फैसला किया है। अजय देवगन और आदित्य चोपड़ा में काफी सालों से अनबन चली आ रही थी, जो बीते कुछ सालों में खत्म होती नजर आई थी। 

 
कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि यशराज बैनर जल्द ही 50 साल पूरे होने की खुशी में कुछ प्रोजेक्ट्स का ऐलान करेगा, जिसमें अजय देवगन की फिल्म भी शामिल है। अजय देवगन की यह अपकमिंग फिल्म शिव रवैल डायरेक्ट करेंगे, जिनकी यह पहली फिल्म होगी। 
 
अब ताजा खबरों के अनुसार अजय देवगन इस फिल्म में सुपरहीरो का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। अजय देवगन ने अपने करियर में कभी भी सुपरहीरो का किरदार नहीं निभाया है। यह भी बताया जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा अभी से अजय देवगन की अपकमिंग सुपरहीरो फिल्म को फ्रेंचाइजी में बदलने की सोच रहे हैं। 
 
अजय देगवन के वर्क फ्रंट की बात करें वे आखिरी बार फिल्म 'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' में नजर आए थे। एक्टर की आने वाली फिल्मों में ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' सबसे पहले रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के बाद अजय रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगे।
 

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख