sundarkand
✕

अजय देवगन के पिता के अंतिम दर्शन करने पहुंचे शाहरुख-सनी-संजय दत्त सहित कई सितारे

Updated: सोमवार, 27 मई 2019 (17:27 IST)
अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का 27 मई को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। अजय देवगन इसको लेकर काफी परेशान भी थे। बावजूद इसके उन्होंने अपनी फिल्म 'दे दे प्यार दे' का प्रमोशन किया। 
 
 
वीरू देवगन के निधन की खबर जैसे ही बॉलीवुड में फैली वैसे ही कई सितारे उनके अंतिम दर्शन के लिए अजय के घर पहुंच गए। संजय दत्त और अजय के बीच बेहतरीन संबंध है। इसलिए संजय दत्त वहां पहुंचे। 
 
 
वीरू देवगन और धर्मेन्द्र के बीच बेहतरीन रिश्ता है। अजय को धर्मेन्द्र अपने बेटे जैसा प्यार देते हैं। सनी देओल और बॉबी देओल भी खबर मिलते ही वीरू देवगन के घर पहुंचे। 
 
 
शाहरुख खान की काजोल से बेहतरीन दोस्ती है। वे भी अजय और काजोल से मिलने तथा वीरू देवगन के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। 
 
वीरू देवगन ने बतौर फाइट मास्टर बॉलीवुड में लंबी इनिंग खेली। एक्शन दृश्यों को रचने में उन्हें महारत हासिल थी। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों के एक्शन सीन कोरियोग्राफ किए। 
 
हैरी बावेजा भी बेटे हरमन बावेजा के साथ नजर आए। महेश भट्ट, फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। 

Show comments

दीपिका पादुकोण के लीला लुक्स ने बदली गरबा फैशन की परिभाषा, 10 आइकॉनिक अंदाज़ आज भी हैं यादगार

CJP प्रदर्शन में पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- क्या वो तुम्हारे पड़ोसी हैं?

'झुमका पटोला' गाने में शरवरी का दिखेगा अलग अंदाज, बोलीं- डांस के प्रति अपने प्यार को एक्सप्लोर करने का मौका दिया

यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

‘प्यार का पंचनामा’ से ‘पहला प्यार दूसरी बार’ तक, क्यों रोमांटिक कॉमेडी के किंग हैं लव रंजन?

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख