Daily Horoscope
✕

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन

Updated: सोमवार, 27 मई 2019 (15:14 IST)
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन हो गया है। उनकी सेहत काफी समय से खराब चल रही थी। वह मुंबई सूर्या अस्पताल में भर्ती थे। मुंबई में 27 मई 2019 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा।
 
वीरू देवगन मशहूर स्टंट और एक्शन कोरियोग्राफर और डायरेक्टर थे। उन्होंने करीब 80 से ज्यादा फिल्मों में एक्शन कोरियोग्राफ करने का काम किया। इसके अलावा उन्होंने 'हिंदुस्तान की कसम' नाम से आई फिल्म को डायरेक्ट भी किया था।
 
वीरू देवगन ने बतौर एक्टर भी फिल्मों में काम किया था। वह क्रांति, सौरभ और सिंहासन जैसी फिल्मों में बतौर एक्टर नजर आए। बतौर एक्शन डायरेक्टर उनकी फेमस फिल्मों में हैं 1994 दिलवाले, हिम्मतवाला 1983, 1988 शहंशाह। 
 
अमृतसर में जन्में वीरू देवगन की फैमिली में पत्नी वीणा के अलावा, दो बेटे अजय देवगन (एक्टर) और अनिल देवगन (डायरेक्टर) और एक बेटी भी है, जिसकी शादी हो चुकी है।

Show comments

क्या बड़े पर्दे पर आएगी 'पंचायत' की फिल्म? प्रोड्यूसर विजय कोशी ने दिया बड़ा संकेत

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट पर मंडराया बम धमकी का साया, ईमेल में IED लगाने की चेतावनी

रितेश देशमुख की गोद में बैठीं पत्नी जेनेलिया, राहुल गांधी ने शेयर की तस्वीर, जानिए क्या है पूरा मामला

बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार प्रेम और गन की भिड़ंत, सूरज बड़जात्या बनाम इमरान हाशमी की दिलचस्प जंग

Miss Universe 2026: 115 सुंदरियों को पछाड़कर जेनिफर बैरेटो बनीं विनर, 20 साल बाद प्यूर्टो रिको में लौटा ताज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख