ganesh chaturthi
✕

अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की रिलीज डेट आई सामने, इन दिन सिनेमाघर में देगी दस्तक

Updated: गुरुवार, 30 सितम्बर 2021 (15:30 IST)
महाराष्ट्र में सिनेमाघर दोबारा खोलने का आदेश आने के बाद कई फिल्मों की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। कई बिग बजट फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज करने का ऐलान हो चुका है। वहीं अब अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मैदान' की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। 

 
अजय देवगन ने ट्वीट कर फैंस को इस बात की जानकारी दी है। अजय देवगन ने फिल्‍म के तीन पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि मैदान 3 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स इसे चार भाषाओं में रिलीज करेंगे। हिन्दी के अलावा फिल्‍म तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में रिलीज होगी।
 
फिल्म के पोस्टर शेयर करते हुए अजय ने लिखा, मैदान, एक स्टोरी जो हर भारतीय से जुड़ेगी। ये ऐसी फिल्म है जो मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण है। अपने कैलेंडर में डेट मार्क कर लीजिए। फिल्म थिएटर में 3 जून 2022 को रिलीज होगी।
 
फिल्म को अमित शर्मा निर्देशित कर रहे हैं और इसे जी स्टूडियो, बोनी कपूर, अरुणवा जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म में अजय, सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभा रहे हैं। कोच सैयद को भारतीय फुटबॉल जगत के पिता के तौर पर जाना जाता है। सैयद 1950 से 1963 तक भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मैनेजर थे।
 
यह फिल्‍म 11 दिसंबर 2020 को स्क्रीन पर रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना की वजह से इसकी रिलीज 13 अगस्त 2021 के लिए खिसकाई गई थी। इसके बाद यह 15 अक्‍टूबर 2021 को दशहरे के मौके पर रिलीज करने का तय किया गया। अब आखिरकार यह फिल्म 3 जून 2022 को आने वाली है।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख